माथे पर किस, हाथों में हाथ लिए रोमांटिक अंदाज..रश्मिका-विजय ने शेयर की मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें

Wednesday, Mar 11, 2026-01:02 PM (IST)

मुंबई. साउथ सिनेमा के चर्चित सितारे रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा हाल ही में अपनी शादी को लेकर खूब सुर्खियों में रहे। दोनों ने 26 फरवरी 2026 को शादी रचाई थी, जिसके बाद 4 मार्च को हैदराबाद में एक भव्य रिसेप्शन का आयोजन किया गया। इस खास मौके की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई थीं। अब कपल ने अपनी मेहंदी और प्रधानम सेरेमनी की कुछ खूबसूरत झलकियां भी फैंस के साथ शेयर की हैं, जिन्हें लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

PunjabKesari

 

हाल ही में सामने आई तस्वीरों में विजय और रश्मिका अपनी मेहंदी और प्रधानम रस्म के दौरान बेहद खुश नजर आ रहे हैं। हर तस्वीर में दोनों की केमिस्ट्री और खुशी साफ झलक रही है।

PunjabKesari

मेहंदी समारोह के दौरान रश्मिका मंदाना ने मशहूर डिजाइनर करण तोरानी के लेबल ‘तोरानी इंडिया’ की डिजाइन की हुई खूबसूरत मल्टीकलर साड़ी पहनी।

PunjabKesari

 

इस साड़ी के पल्लू पर देवी लक्ष्मी की कलात्मक आकृति बनी हुई थी, जिसने उनके लुक को और भी खास बना दिया। रश्मिका इस पारंपरिक अंदाज में बेहद खूबसूरत नजर आईं।

PunjabKesari
 
वहीं विजय देवरकोंडा ने भी पारंपरिक परिधान में अपनी अलग छाप छोड़ी। उन्होंने कुर्ता और धोती के साथ कढ़ाई वाली जैकेट पहनी, जिसमें उनका लुक काफी स्टाइलिश और आकर्षक लगा।

PunjabKesari

 
कुछ तस्वीरों में विजय और रश्मिका बेहद रोमांटिक अंदाज में भी दिखाई दिए। एक तस्वीर में दोनों साथ में डांस करते हुए नजर आए, जबकि दूसरी तस्वीर में विजय रश्मिका के माथे पर प्यार से किस करते दिखाई दिए। कपल के इन खास पलों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

PunjabKesari

 
रश्मिका ने अपने हाथों पर बेहद सुंदर मेहंदी लगवाई, जिसकी झलक उन्होंने अपनी तस्वीरों में दिखाई। उनके हाथों की डिजाइन भी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है।

PunjabKesari

 

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की मेहंदी और प्रधानम सेरेमनी की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। फैंस लगातार इन तस्वीरों पर कमेंट कर रहे हैं और इस नए जोड़े को शादी की बधाइयां दे रहे हैं।

PunjabKesari
   


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News