फायरिंग की घटना के बाद पहली बार बेटे संग एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए रोहित शेट्टी, कड़ी सुरक्षा के बीच घिरे दिखे फिल्ममेकर
Friday, Feb 13, 2026-04:14 PM (IST)
मुंबई. फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के जुहू वाले घर के बाहर कुछ दिनों पहले ही फायरिंग की घटना हुई थी, जिसके बाद काफी दहशत मच गई थी। वहीं, फायरिंग के बाद पुलिस चौकन्नी हो गई और फिल्ममेकर के घर की सुरक्षा बढ़ा दी। वहीं, इस घटना के बाद रोहित शेट्टी को हाल ही में पहली बार बेटे संग पब्लिक प्लेस पर स्पॉट किया गया, जहां वो कड़ी सिक्योरिटी से घिरे नजर आए। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
दरअसल, रोहित शेट्टी को हाल ही में एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जहां वो अपने बेटे ईशान शेट्टी को छोड़ने आए थे। वीडियो में वह अपने बेटे को गले लगाते हुए नजर आए और फिर ईशान एयरपोर्ट के अंदर चले गए। रोहित शेट्टी कुछ देर तक वहीं खड़े रहे और बेटे को जाते हुए देखते रहे।
बॉलीवुड अड्डा द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में रोहित शेट्टी अपनी कार से उतरते हुए दिख रहे हैं, उनके साथ कड़ी सुरक्षा है। उनका बेटा ईशान पिता के पैर छूता है और फिर दोनों गले लगकर विदा होते हैं। सुरक्षा कर्मियों ने पैपराजी से दूरी बनाए रखने की अपील की।
बता दें, रोहित शेट्टी के जुहू वाले घर के बाहर 1 फरवरी को रात करीब 12:30 बजे से 1:00 बजे के बीच फायरिंग की घटना हुई थी। रोहित शेट्टी फायरिंग केस में शामिल 5 आरोपियों पर अब MCOCA (महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम, 1999) लगाया गया है। स्पेशल कोर्ट ने पांचों आरोपियों को 17 फरवरी 2026 तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।
