''चाहिए क्या इस औरत को'' कैंसर पीड़ित हिना खान के पीछे पड़ी रोजलिन, बोलीं-''उमराह आसान नहीं अल्लाह जिसे बुलाता है...

Wednesday, Mar 19, 2025-12:12 PM (IST)


मुबंई:  एक्ट्रेस हिना खान और एक्ट्रेस रोजलिन खान के बीच लंबे समय से कोल्ड वॉर चल रहा है। जहां एक तरफ रोजलिन खान आए दिन कैंसर से जंग लड़ रही हिना खान को लेकर पोस्ट्स शेयर कर आरोप लगाती रहती हैं।

PunjabKesari

 

वहीं हिना खान इन आरोपों पर चुप्पी बनाए रखी है।इस बार फिर उन्होंने बिना नाम लिए हिना के हालिया पोस्ट पर सवाल उठाए हैं। दरअसल, हिना खान ने रमजान के महीने में उमराह किया। वो लगातार मक्का से अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर कर रही हैं।

PunjabKesari

 

कुछ दिनों पहले उन्होंने अपनी एक फोटो शेयर करते हुए बताया था कि कैसे कीमोथेरेपी के चलते उनके नाखूनों का रंग उड़ गया है और उनके नाखून नाजुक हो गए हैं। अब रोजलिन ने हिना के इस पोस्ट पर सवाल उठाए हैं। 

PunjabKesari

रोजलिन ने लिखा है-'क्या मैं किसी के नाखून के रंग के बारे में बात करते पर असंवेदनशील हो रही हूं? यह नॉर्मल है डार्लिंग, हर कैंसर मरीज के लिए। ये जानलेवा नहीं है। यहां तो आंतों से खून निकला, जोड़ों से खून बहा लेकिन मैं कभी पब्लिसिटी के लिए नहीं रोई। चाहिए क्या इस औरत को?'

PunjabKesari

उन्होंने आगे लिखा-'उमराह आसान नहीं होता। अल्लाह जिसे बुलाता है, केवल वही जाता है। केवल मुसलमानों को पता है कि तवाफ के दौरान कितना चलना पड़ता है। देखकर अच्छा लगा कि वो ऐसा कर पा रही हैं। अल्लाह का शुक्र करो, इतना नाशुक्र ना बनो कि अल्लाह बुरा मान जाए।'

 

 

 


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News