''सैफ पर हमले के लिए करीना जिम्मेदार...अफवाहों पर भड़कीं ट्विंकल खन्ना, विराट-अनुष्का का उदाहरण देते हुए कही ये बात

Monday, Jan 27, 2025-08:53 AM (IST)

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की पत्नी और एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना अपनी बेबाकी के लिए जानी जाती हैं। वह महिलाओं को लेकर मुखर रही हैं। उनके आर्टिकल्स और इंटरव्यूज में भी इसकी झलक मिलती है। अब हाल ही में उन्होंने  अपने लेटेस्ट आर्टिक्ल में सैफ अली खान पर हुए हमले को लेकर बात की। उन्होंने इस हमसे के पीछे करीना कपूर के हाथ होने की अफवाहों के बारे में लिखा।  इसके साथ ही उन्होंने विराट अनुष्का का भी उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि इस सोसाइटी में हमेशा पत्नियों और महिलाओं पर हर चीज का दोष मढ़ा जाता है। उन्होंने अपने आर्टिकल में ऐसे कई उदाहरण दिए हैं। इस आर्टिकल एक हिस्सा उन्होंने पोस्ट किया है जो सैफ-करीना से रिलेट करता है।

PunjabKesari

 

ट्विंकल खन्ना ने टाइम्स इंडिया के लिए लिखे आर्टिकल में करीना कपूर को दोषी ठहराने वाली अफवाहों को बेवकूफी भरा बताया। सैफ अली खान पर एक अटैकर मोहम्मद इलियास शरीफुल इस्लाम शहजाद ने हमला किया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार भी कर लिया है। ट्विंकल खन्ना ने लिखा- सैफ पर अटैक की घटना के बाद से वह अब घर की खिड़की को दो बार चेक करके सोती हैं।

PunjabKesari

 

ट्विंकल ने आगे लिखा-'जब सैफ अस्पताल में थे, तब बेतुकी अफवाहें उड़ीं कि उनकी पत्नी घर पर नहीं थीं या हमले के दौरान उनकी मदद करने के लिए बहुत नशे में थीं। किसी भी तरह के सबूत की कमी इस तरह की थ्योरी को रोक नहीं सकती हैं। लोगों को बस पत्नी पर दोष मढ़ने में मज़ा आया - एक बहुत ही पुराना पैटर्न है।'

PunjabKesari

ट्विंकल ने आगे अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का उदाहरण देते हुए लिखा-'जब बीटल्स का विभाजन हुआ तो लोगों ने जॉन लेनन की पत्नी योको ओनो को दोषी ठहराया। जब विराट कोहली आउट होते हैं तो अनुष्का को ब्लेम किया जाता है। जब बेकहम फुटबॉल के मैदान में झुक नहीं पाते तो विक्टोरिया पर उंगलियां उठाई जाती हैं। उन्होंने कहा कि पत्नी को दोष देना केवल सार्वजनिक रूप से जोड़े तक ही सीमित नहीं है।'


बता दें सैफ अली खान को घर पर चोर से हाथापाई के दौरान चोट लगी थी। चोर ने उनपर चाकू से हमला किया था जिसके बाद उन्होंने तुरंत लीलावती अस्पताल ले जाया गया था। जहां पर उनकी सर्जरी हुई थी। पांच दिन हाॅस्पिटल में रहने के बाद सैफ को डिस्चार्ज कर दिया गया था।


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News