सैफ अली खान ने मुंबई में खरीदी दो कमर्शियल ऑफिस यूनिट, कीमत जान उड़ जाएंगे होश

Wednesday, Nov 19, 2025-10:02 AM (IST)

मुंबई. बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान के पास धन-दौलत की कोई कमी नहीं हैं। इसी बीच उन्होंने मुंबई में अपने नाम पर दो और संपत्ति खरीदी हैं। एक्टर ने मुंबई के अंधेरी ईस्ट में दो कमर्शियल ऑफिस यूनिट खरीदी हैं, जिसकी कीमत करोड़ों में बताई जा रही हैं।  

एक रिपोर्ट के मुताबिक, कनकिया वॉलस्ट्रीट बिल्डिंग में स्थित दोनों यूनिट का कुल एरिया 5,681 वर्ग फुट है, जिसकी कीमत कुल 30.75 करोड़ बताई जा रही है। इस खरीद में छह कार पार्किंग भी शामिल हैं। 

 

बताया जा रहा है कि इन संपत्तियों को बेचने वाला शख्स अमेरिका स्थित दवा कंपनी एपिओर फार्मास्युटिकल है। 

अप्रैल में भी खरीदी थी प्रॉपर्टी
बता दें, इसी साल अप्रैल में भी सैफ ने कतर में सेंट रेजिस मार्सा अरबिया द्वीप द पर्ल में द रेसिडेंस में एक आलीशान घर खरीदा था। 

सैफ अली खान का वर्कफ्रंट
काम की बात करें तो सैफ अली खान को आखिरी बार फिल्म 'ज्वेल थीफ' में देखा गया था, जो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी। इसके बाद अब सैफ 'डाइनिंग विद द कपूर्स' और 'हैवान' में नजर आएंगे।


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News