पनवेल फार्महाउस में घुसपैठ के बीच मुंबई एयरपोर्ट पर स्पाॅट हुए सलमान खान, कड़ी सुरक्षा और बुलेटप्रूफ कार में रवाना हुए घर
Tuesday, Jan 09, 2024-12:26 PM (IST)
मुंबई: 8 जनवरी की शाम बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान तब चर्चा में गए, जब उनके पनवेल वाले फार्महाउस में दो लोगों के घुसने की खबर सामने आई। दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस बीच सलमान को सिक्योरिटी के बीच कलीना (प्राइवेट) एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।
सलमान के लुक की बात करें तो उन्होंने ग्रे शर्ट, और डेनिम पहनी हुई थी। उन्होंने अपने लुक को कैप से कंप्लीट किया। हमेशा की तरह बॉडीगार्ड शेरा उनके साथ थे और काफी एक्टिव भी दिखाई दिए।
उनकी सुरक्षा के लिए पुलिस भी मुस्तैद दिखी। उन्होंने हंसते हुए पैपराजी की तरफ हाथ दिखाया। इसके बाद सलमान खान बुलेटप्रूफ कार में बैठकर अपने घर रवाना हो गए।
बता दें कि सलमान को तबसे ही प्रोटक्शन मिल रहा है जबसे कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी।