संजय कपूर के प्रॉपर्टी विवाद में नया मोड़, करिश्मा के बच्चों ने प्रिया सचदेव पर लगाए गंभीर आरोप, कोर्ट ने मांगा जवाब

Tuesday, Nov 18, 2025-01:00 PM (IST)

मुंबई. एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के दिवंगत एक्स पति व बिजनेसमैन संजय कपूर के प्रॉपर्टी विवाद में नया मोड़ सामने आया है। दिल्ली हाई कोर्ट ने संजय कपूर की कथित वसीयत को लेकर नया आदेश जारी किया है, जिसमें दिवंगत की पत्नी प्रिया सचदेव और वसीयत की नियुक्त निष्पादक श्रद्धा सूरी मारवाह से जवाब दाखिल करने को कहा गया है। करिश्मा कपूर के दोनों बच्चों ने इस वसीयत की सत्यता पर सवाल उठाया है।

संयुक्त रजिस्ट्रार (न्यायिक) गगनदीप जिंदल ने दोनों पक्षों को नोटिस जारी करते हुए तीन सप्ताह में जवाब देने का निर्देश दिया है। अब अगली सुनवाई 16 दिसंबर को होगी।

 

करिश्मा के बच्चों का बड़ा दावा: “वसीयत पूरी तरह जाली”

करिश्मा कपूर के बच्चों की ओर से दायर याचिका में कहा गया है कि जिस वसीयत के आधार पर संजय कपूर की संपत्ति का दावा किया जा रहा है, वह असली नहीं है। उनके अनुसार- वसीयत पर मौजूद हस्ताक्षर संजय कपूर के नहीं हैं। हस्ताक्षर कथित रूप से प्रिया सचदेव ने कराए और यह काम कथित गवाहों की मदद से हुआ।

वसीयत धोखाधड़ी और जालसाजी के तहत तैयार की गई

इस संपत्ति का मूल्य लगभग 30,000 करोड़ रुपये बताया जा रहा है, जिसके कारण विवाद और भी गंभीर हो गया है। बच्चों की याचिका में कहा गया है कि उन्हें इस कथित वसीयत की मूल प्रति का निरीक्षण करने दिया जाए, ताकि वे सच्चाई की जांच कर सकें।

 

प्रिया कपूर का पक्ष: “बच्चों के आरोप झूठे और आधारहीन”

प्रिया कपूर के वकील ने अदालत में कहा कि करिश्मा के बच्चों के आरोप पूरी तरह मनगढ़ंत हैं। वसीयत में वर्तनी की त्रुटियाँ होने का मतलब यह नहीं कि वह नकली है। पहले बच्चों ने हस्ताक्षर पर कोई सवाल नहीं उठाया, लेकिन जब अदालत में यह तर्क दिया गया तो उन्होंने अब नया मुद्दा खड़ा कर दिया।

उनका कहना है कि बच्चों की ओर से बार-बार नए आरोप लगाकर मामले को उलझाने की कोशिश की जा रही है।

 

PunjabKesari

करिश्मा कपूर के बच्चों ने अपने दिवंगत पिता की कथित वसीयत की मूल प्रति के निरीक्षण का आग्रह किया है। अदालत करिश्मा कपूर के बच्चों द्वारा दायर एक अंतरिम निषेधाज्ञा याचिका पर भी सुनवाई कर रही है, जिसमें प्रिया को संजय कपूर की संपत्ति से उन्हें अलग करने से रोकने का आग्रह किया गया है। इस याचिका पर सुनवाई 20 नवंबर को होगी।


“सिंड्रेला की सौतेली मां” जैसा व्यवहार—बच्चों का आरोप

करिश्मा कपूर के बच्चों ने अदालत में प्रिया कपूर पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रिया लालच में परिवार को तोड़ने की कोशिश कर रही हैं। उनके व्यवहार की तुलना “सिंड्रेला की सौतेली मां” से की जा सकती है, जो अपने सौतेले बच्चों के साथ बुरा व्यवहार करती है।

बच्चों ने दावा किया कि कई मौकों पर उन्हें परिवार से अलग-थलग करने की कोशिश की गई।

प्रिया कपूर का तर्क: “बच्चों को पहले ही 1,900 करोड़ मिल चुके”

हाई कोर्ट के पिछले आदेश में प्रिया कपूर को अपनी सारी संपत्तियों की जानकारी अदालत में देने के लिए कहा गया था। इस दौरान प्रिया कपूर ने यह भी बताया कि करिश्मा कपूर के दोनों बच्चों को पारिवारिक ट्रस्ट से लगभग 1,900 करोड़ रुपये पहले ही दिए जा चुके हैं।
 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News