संजय मिश्रा ने की बाबिल की जमकर तारीफ, कहा - NSD वाले यंग इरफान खान जैसे लगते हैं

Tuesday, Feb 10, 2026-11:51 AM (IST)

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल।  भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के सबसे सम्मानित और अनुभवी अभिनेताओं में से एक संजय मिश्रा ने हाल ही में चैट शो के दौरान अभिनेता बाबिल खान की खुलकर तारीफ की।

वह अपनी हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म वध 2 के प्रमोशन के सिलसिले में शो पर मौजूद थे। बातचीत के दौरान जब बाबिल का ज़िक्र आया, तो संजय मिश्रा ने उनकी तुलना उनके दिवंगत पिता और दिग्गज अभिनेता इरफान खान से की, जो अपने आप में बड़ी तारीफ मानी जा रही है।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Babil (@babil.i.k)

शो पर बात करते हुए संजय मिश्रा ने कहा, “बड़ा क्यूट लगता है यार। कभी-कभी यंग इरफान भाई, एनएसडी वाले लगते हैं।”

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Babil (@babil.i.k)

संजय मिश्रा जैसे अनुभवी अभिनेता की यह बात खास मायने रखती है। इरफान खान को भारतीय सिनेमा के सबसे बेहतरीन अभिनेताओं में गिना जाता है। नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (NSD) के दिनों में भी उनके अभिनय की सच्चाई और गहराई की खूब चर्चा होती रही है। ऐसे में बाबिल की तुलना इरफान खान से होना उनके लिए एक बड़ी सराहना है।


Content Editor

Jyotsna Rawat

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News