नौकर ने सोनम कपूर को पहनाई चप्पल, फोटो देख भड़के लोग बोले- ''क्यों खुद जूता नहीं पहन सकती, बड़े लोग..

Monday, Jan 16, 2023-12:25 PM (IST)

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस सोनम कपूर बेटे वायु के जन्म के बाद इन दिनों मदरहुड एंजॉय कर रही हैं। डिलीवरी के बाद सोनम अपनी फिटनेस का भी पूरा ध्यान रख रही हैं। इसके लिए वह खूब एक्सरसाइज कर रही हैं और योगा क्लास ले रही हैं। इसी बीच सोनम कपूर हाल ही ने अपनी योगा क्लास लेने पहुंची, जहां से उनकी एक ऐसी फोटो ने सोशल मीडिया पर वायरल हुई, जिसने सनसनी मचा दी। इस तस्वीर में यूजर्स आग-बबूला हो गए और एक्ट्रेस को खरी खोटी सुनाने लगे।

PunjabKesari


दरअसल, हालिया सामने आई तस्वीर में एक शख्स सोनम कपूर को  अपने हाथों से चप्पल पहनाते नजर आ रहा है। ऐसे में एक्ट्रेस के खुद से चप्पल न पहनने पर लोग उनके पीछे पड़ गए और जमकर ट्रोल करने लगे। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- क्यों खुद जूता नहीं पहन सकती? वैसे बड़े लोगों की बात कुछ अलग है।

PunjabKesari


एक ने लिखा- योगा काहे का..चप्पल लाने के लिए दूसरा आदमी..पहनने के लिए तीसरा और योगा कौन कराता होगा।

PunjabKesari


अन्य शख्स ने तंज कसते हुए कहा, ठाट है भाई...चप्पल पहनने के लिए भी कोई रखा है। एक और यूजर ने लिखा खुद चप्पल नहीं पहन सकती तो क्या फायदा योगा करने का..?


ऐसे ही कई अन्य लोगों ने भी एक्ट्रेस को जमकर कर ट्रोल करने की कोशिश की।

 
 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News