ट्रक से टकराई शबाना आजमी की कार, गंभीर हालत में हॉस्पिटल में किया एडमिट
Saturday, Jan 18, 2020-06:56 PM (IST)

बॉलीवुड तड़का डेस्क। एक्ट्रेस शबाना आज़मी की कार सोलापुर के पास मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर एक ट्रक से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। जानकारी मिली है कि हादसे में शबाना गंभीर रूप से घायल हैं। दुर्घटना के बाद उन्हें पनवेल के एमजीएम अस्पताल ले जाया गया था। एक्ट्रेस अपनी कार में थी और उन्होंने पीछे से एक ट्रक को टक्कर मारी। उनके साथ उनके पति और मशहूर गीतकार जावेद अख्तर भी थे, हालांकि वह सुरक्षित थे। उनकी शुरूआती हैल्थ रिपोर्ट मिलने के बाद, उन्हें मुंबई के अंबानी अस्पताल में रैफर किया जाएगा।
हादसे के तुरंत बाद शबाना को कलांबोली के महात्मा गांधी अस्पताल (एमजीएम) में भर्ती कराया गया था। शबाना अपने पति और गीतकार जावेद अख्तर के साथ कार में बैठीं थीं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस को सिर में चोट लगी है और उनकी हालत स्थिर है। एमजीएम अस्पताल के डॉक्टर अगले कुछ घंटों में उसे डिस्चार्ज कर देंगे। हॉस्पिटल के अधिकारी ने बताया कि, "उनको गर्दन पर चोट है। हम उनको सीटी स्कैन और यूएसजी (अल्ट्रासोनोग्राफी) के लिए लेकर जा रहे हैं। हम इससे पहले कुछ भी नहीं कह सकते। उनके जरुरी पैरामीटर ठीक हैं। वह बहुत बात कर रही है और अपने होश में है।"
आपको बता दें शबाना आज़मी मशहूर गीतकार जावेद अख्तर की दूसरी पत्नी हैं। जिस कार से शबाना आज़मी का एक्सीडेंट हुआ, वह कार खुद शबाना के नाम से रजिस्टर थी।
एक दिन पहले यानी 17 जनवरी को उनके पति जावेद अख्तर का 75वां बर्थडे था। इस मौके पर शबाना आजमी ने अपने घर पर एक भव्य पार्टी दी थी, जिसमें बॉलीवुड से जुड़े कई सेलेब्रिटी पहुंचे थे।