शक्ति कपूर ने की जम्मू-कश्मीर के लोगों की तारीफ, बोले- जल्द ही बॉलीवुड में होगा इनका आगमन

Wednesday, Oct 16, 2024-04:52 PM (IST)

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्टर शक्ति कपूर हिंदी सिनेमा का जाने माने एक्टर हैं। एक्टर ने फिल्मों में अपने दमदार अभिनय से लोगों के दिलों में अमिट छाप छोड़ी है। वहीं, हाल ही में इस एक्टर ने जम्मू कश्मीर का दौरा किया। एक्टर को वहां के लोग बेहद पसंद आए और उन्होंने उनकी तारीफ करते हुए उनके बॉलीवुड में आगमन का भी खुलासा किया।
 
 
शक्ति कपूर ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा कि जम्मू कश्मीर के लोग बहुत फिट और हैंडसम होते हैं। जल्द ही बॉलीवुड में जम्मू कश्मीर से भी हीरो होंगे। एक्टर का यह बयान इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं, शक्ति के इस बयान पर लोग काफी एक्साइटमेंट जाहिर करते नजर आ रहे हैं।

 

बता दें, शक्ति कपूर ने साल 1977 में 'खेल खिलाड़ी का' से अभिनय करियर की शुरुआत की थी, लेकिन उन्हें 'कुर्बानी', 'रॉकी' , 'चालबाज', 'जुड़वा' जैसी फिल्मों से असली कामयाबी मिली थी। शक्ति कपूर ने अपने करियर में कुछ कॉमेडी रोल्स किए हैं। लेकिन सबसे ज्यादा वो नेगेटिव भूमिकाओं के लिए जाने जाते हैं। शक्ति कपूर लंबे समय से फिल्मों से नदारद हैं, लेकिन उनकी बेटी श्रद्धा कपूर बॉलीवुड में खूब नाम कमा रही है।


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News