पहले लिए सात फेरे फिर शाल्मली खोलखड़े ने फरहान शेख संग किया निकाह, बोलीं- हम हिंदू और मुस्लिम दोनों रस्मों...

Wednesday, Dec 01, 2021-01:32 PM (IST)

बॉलीवुड तड़का टीम. सर्दियों की शुरूआत के साथ ही बॉलीवुड इंडस्ट्री में शादी के सीजन की शुरूआत हो चुकी है। लगातार एक के बाद एक कपल की शादी की तस्वीरें इंटरनेट पर सुर्खियां बटोर रही हैं। हाल ही मशहूर सिंगर शाल्मली खोलखड़े ने अपने व्बॉयफ्रेंड फरहान शेख से शादी रचाई है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। शादी के बाद कपल ने निकाह भी किया है, जिसकी तस्वीर सिंगर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। 

PunjabKesari



बॉयफ्रेंड फरहान शेख संग निकाह की तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए शाल्मली खोलखड़े ने लिखा-मुझे अच्छा लगता है कि यह तस्वीर farhanfshaikh - करुणा  में मेरी पसंदीदा गुणवत्ता को समेटे हुए है।

 

View this post on Instagram

A post shared by Shalmali (@shalmiaow)

उन्होंने आगे लिखा- हम अपनी शादी में एक हिंदू और एक मुस्लिम रस्म चाहते थे। फरहान के बहनोई @abdullahusman एक दुआ सुनाने, निकाह का अंग्रेजी अनुवाद करने और फिर अल-फातिहा का पाठ करने के लिए काफी थे।

PunjabKesari

 

बता दें कि फरहान शेख और शाल्मली खोलखड़े दोनों 6 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। 22 नवंबर को कपल ने घर में बिना ढोल नगाड़ों के घर में सादे तरीके से शादी रचाई। फरहान के काम की बात करें तो वे एक साउंड इंजीनियर हैं।


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News