शत्रुघ्न सिन्हा शादी के बाद भी करते थे इस एक्ट्रैस से प्यार, सब जानती थीं वाइफ
Tuesday, Jul 11, 2017-04:50 PM (IST)
मुंबई: बॉलीवुड एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा की हाल ही में शादी की सालगिरह थी। उनकी शादी को 37 साल हो गए है। 9 जुलाई, 1980 को शत्रु ने एक्ट्रैस पूनम चंदिरामानी से शादी की थी। ये वो दौर था जब शत्रुघ्न का नाम रीना राय से जोड़ा जा रहा था। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि रीना से उनका रिश्ता 7 सालों तक चला। दिलचस्प बात यह थी कि एक अन्य इंटरव्यू में शत्रुघ्न की वाइफ पूनम ने इस बात का खुलासा किया था कि वे अपने पति और रीना के अफेयर के बारे में सब जानती थीं।

बता दें कि बॉलीवुड में जिस समय रीना राय का करियर चरम पर था, उस वक्त उनका अफेयर शत्रुघ्न सिन्हा के साथ चल रहा था। किसी काम के सिलसिले में जब रीना लंदन गई थीं, तो शत्रुघ्न ने पूनम से शादी कर सबको चौंका दिया था।

जब रीना को शादी की खबर लगी तो वो भड़क गईं और तुरंत वापस आकर उन्होंने शत्रुघ्न सिन्हा से इसका जवाब मांगा। शादी के कई सालों बाद तक भी वो रीना राय से मिलते रहे। लेकिन इस रिश्ते का अंत क्यों हुआ, इसका जवाब कोई नहीं जानता।

शत्रु और पूनम की बेटी सोनाक्षी सिन्हा ने अपने पेरेंट्स सोशल मीडिया पर शादी की सालगिरह की बधाई देते हुए लिखा, 'This picture is so beautiful that I have no words; except one thing to say.. Happy 37 years of togetherness ❤️✨'।


