वाइफ पूनम संग शत्रुघ्न सिन्हा ने हेमा मालिनी से की मुलाकात, ‘बड़े भाई’ धर्मेंद्र का जाना हाल

Monday, Nov 17, 2025-05:20 PM (IST)

मुंबई.बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र पिछले कुछ दिनों से अपने स्वास्थ्य की खबरों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। कई दिनों तक मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में इलाज चलने के बाद अब एक्टर घर पर आ गए हैं, जहां वो डॉक्टर्स की पूरी देख-रेख में हैं। इसी बीच इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा अपनी पत्नी पूनम सिन्हा के साथ हेमा मालिनी से मिलने पहुंचे और उन्होंने धर्मेंद्र का हाल जाना। इस मुलाकात की तस्वीरें भी उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेयर की हैं।

शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने एक्स अकाउंट पर हेमा मालिनी संग अपनी मुलाकात की कुछ तस्वीरें शेयर कीं और लिखा, "अपनी 'बेस्ट हाफ' पूनम सिन्हा के साथ, हमारी बहुत प्यारी फैमिली फ्रेंड, बेहतरीन इंसानों में से एक, बेहतरीन स्टार/एक्ट्रेस, हाईएस्ट कैलिबर वाली एक्ट्रेस, एक योग्य सांसद ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी से मिलने, ग्रीट करने और गॉड ब्लेस करने लिए गया था।"

 

उन्होंने आगे लिखा, "हमारी प्रेयर्स उन सभी के साथ हैं और हमने 'उनके', हमारे बड़े भाई और परिवार के हाल-चाल के बारे में भी जानकारी ली।"

 

 
धर्मेंद्र का हेल्थ अपडेट
बता दें, धर्मेंद्र को 31 अक्टूबर को सांस लेने की तकलीफ के चलते मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं 12 नवंबर को उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया, जिसके बाद अब घर पर ही उनका इलाज चल रहा है।बताया जा रहा है कि अब एक्टर की हालत में पहले से सुधार है  ।


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News