''बहुत अजीब है...''अंतिम संस्कार में फोटोज खींचने पर भन्नाईं सोनाक्षी सिन्हा
Tuesday, Jul 01, 2025-09:42 AM (IST)

मुंबई: 'कांटा लगा गर्ल' और 'बिग बॉस 13' की कंटेस्टेंट रहीं शेफाली जरीवाला अब इस दुनिया में नहीं हैं। उन्होंने 42 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। उनकी मौत की खबर आई तो उनके घर और अस्पताल के आसपास पपाराजी का जमावड़ा लग गया। उनके पति पराग त्यागी से ऐसे संवेदनशील मौके पर तरह-तरह के सवाल पूछे गए।
जब वो शेफाली के सबसे प्यारे पालतू डॉग को टहला रहे थे तब उन्हें जज किया गया। ये सब देखकर बी-टाउन के कई स्टार्स भड़के थे। वहीं अभ सोनाक्षी सिन्हा ने भी इस 'पैप कल्चर' की आलोचना की है, जो अंतिम संस्कार में फोटोज क्लिक करते हैं।
Sonakshi Sinha ने इंटरव्यू में अंतिम संस्कार में तस्वीरें क्लिक करने के पपाराजी के कल्चर की आलोचना की। उन्होंने कहा- 'सोशल मीडिया क्या बन गया है। पैप कल्चर क्या बन गया है! आप बिना क्लिक किए अंतिम संस्कार में भी नहीं जा सकते। मुझे ये बहुत अजीब लगता। एक लिमिट के बाद आपको इन चीजों को अनदेखा करना शुरू करना होगा और बस वैसे ही जीना होगा, जैसे आप जीना चाहते हैं। लेकिन इसकी आदत डालने में थोड़ा समय लगा।'
वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनाक्षी अपने भाई कुश के निर्देशन में बनी 'निकिता रॉय' मूवी में एक्टिंग के लिए तैयार हैं। इसमें परेश रावल, अर्जुन रामपाल और सुहैल नय्यर हैं। फिल्म पहले काजोल की 'मां' के साथ 27 जून को रिलीज होने वाली थी लेकिन इसे 18 जुलाई तक के लिए टाल दिया गया है।