दामाद के पराग सीने पर बनी बेटी शेफाली के टैटू को चूमा...बर्थडे पर शेफाली को याद कर हुए भावुक

Saturday, Sep 06, 2025-12:45 PM (IST)

मुंबई: एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला हमारे बीच नहीं रहीं। ऐसे में पराग पत्नी के परिवार का पूरा ख्याल रख रहे हैं। अगस्त महीने में उन्होंने पत्नी की अधूरी इच्छा पूरी करने के साथ-साथ सास का जन्मदिन और अपनी एनिवर्सरी सेलिब्रेट की थी। उसके बाद बप्पा को भी घर ले आए थे। अब उन्होंने ससुरजी का जन्मदिन मनाया है।

PunjabKesari

 सेलिब्रेशन का एक छोटा सा वीडियो पराग त्यागी ने शेयर किया। वीडियो की शुरुआत बेहद ही इमोशनल थी। शुरुआत में ससुर के कंधे पर हाथ रखे हुए बैठे हैं और पत्नी का सीने पर बनाया हुआ टैटू दिखा रहे हैं।

PunjabKesari

इसके बाद एक फोटो है, जहां पर एक्ट्रेस के पिता, दामाद के सीने को चूम रहते दिख रहे हैं, जहां उनकी बेटी की फोटो बनी है। इस रील में शेफाली की मां भी दिख रही हैं, जो बर्थडे सेलिब्रेशन में शामिल थीं।

PunjabKesari

PunjabKesari

पराग त्यागी ने कैप्शन में लिखा, 'शेफू की तरफ से हैप्पी बर्थडे डैड। मैं हमेशा आपके साथ हूं डैड। आपको बहुत सारा प्यार। आपकी शैफू।' इस पोस्ट पर लोगों ने रिेएक्ट किया। एक ने लिखा, 'शेफाली हमेशा तुम्हारे पास है।' एक ने लिखा, 'पति हो तो आप जैसा। सच में शेफाली बहुत लकी थी।' 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Pari aur Simba ke Papa (@paragtyagi)

गौरतलब है कि शेफाली जरीवाला का 27 जून, 2025 को निधन हो गया था। वह घर पर थीं, जब उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कहा। उनके यूं अचानक जाने से पराग त्यागी ही नही, एक्ट्रेस के माता-पिता बुरी तरह टूट गए थे।


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News