चलती इंटरव्यू में सिद्धार्थ को याद कर बुरी तरह रोने लगी शहनाज, दिलजीत ने एक्ट्रेस को संभाला, Video देख टूटा फैंस का दिल

Friday, Nov 12, 2021-08:55 AM (IST)

मुंबई: 'बिग बाॅस 13' के विनर और रयूमर्ड बाॅयफ्रेंड के सिद्धार्थ शुक्ला के निधन को 2 महीने बीत गए हैं। सिद्धार्थ का इस कदर चले जाना उनके परिवार के साथ-साथ जिसे सबसे ज्यादा चोट दे गया वह है एक्टर की रयूमर्ड गर्लफ्रेंड शहनाज गिल।

PunjabKesari

सिद्धार्थ के निधन के बाद से ही शहनाज गुमसुम सी हो गई हैं। हमेशा अपने चुलबुले अंदाज से लोगों के चेहरे पर हंसी लाने वाली शहनाज की सिद्धार्थ के अंतिम संस्कार के दौरान की तस्वीरों ने हर किसी की आंखों में आसूं ला दिए थे। हालांकि अपने गम को भुलाकर शहनाज काम पर भी लौट आईं हैं। उन्होंने कुछ दिन पहले ही अपनी फिल्म  'हौंसला रख' का प्रमोशन किया था।

PunjabKesari

इस प्रमोशन में उनके साथ दिलजीत दोसांझ और सोनम बाजवा थीं। इंटरव्यू के दौरान के कई वीडियोज सामने आए।

PunjabKesari

इन वीडियोज में शहनाज खोई-खोई सी दिखीं थीं। इसी बीच शहनाज का एक वीडियो सामने आया है जिसे देख हर किसी का दिल टूट गया। ये वीडियो प्रमोशन के दौरान का ही है।

PunjabKesari

वीडियो में शहनाज बीच इंटरव्यू में सिद्धार्थ को याद कर बुरी तरह रोती दिख रही हैं। वहीं शहनाज के पास बैठे दिलजीत उन्हें संभालते दिख रहे हैं। शहनाज का ये वीडियो फैंस की आंखों में आसूं ला रहा है। 

PunjabKesari

इससे पहले भी खबर आई थी कि शहनाज सेट पर हर पल सिद्धार्थ को याद कर रही हैं। वह  खुद को मजबूत रखने की कोशिश कर हैं पर वो ना चाहकर बार-बार रोने लग जाती हैं। उनसे जुड़े सूत्र ने कहा था -शहनाज गिल अब तक भी इस चीज को स्वीकार कर पा रही हैं कि सिद्धार्थ शुक्ला अब इस दुनिया में नहीं हैं और वो लकी हैं कि उनके आसपास इस समय काफी केयरिंग लोग हैं। सिद्धार्थ की मां लगातार फोन के जरिए शहनाज के टच में थी। रीता मां इस समय शहनाज की सबसे बड़ी सपोर्टर हैं।'

PunjabKesari

सिद्धार्थ शुक्ला सितंबर महीने की शुरुआत में महज 40 की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए। रिपोर्ट के मुताबिक उनका निधन हार्ट अटैक के चलते हुआ। खबरें ये भी हैं कि उन्होंने अपनी रयूमर्ड गर्लफ्रेंड शहनाज गिल की गोद में अंतिम सांस ली। फैंस  की तरह हम भी यहीं आशा करते हैं कि इस मुश्किल घड़ी में शहनाज गिल हिम्मत ना टूटें और अब वो अपने सपनों को आकार देते हुए खुद में सिद्धार्थ शुक्ला को जिंदा रखें। इसके साथ ही हम सिद्धार्थ की फैमिली के लिए भी यहीं कामना करते है कि उन्हें भी इस गम से निकलने की हिम्मत मिले। 


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News