मेरी मेहनत के 4 पहिए...Mercedes GLS की मालकिन बन खुशी से झूमी Shehnaaz Gill, लग्जरी गाड़ी पर बनाया स्वास्तिक
Wednesday, Apr 30, 2025-03:23 PM (IST)

मुंबई: पंजाब की कैटरीना यानि एक्ट्रेस शहनाज गिल बिग बाॅस 13 में नजर आईं थी। इस शो में आने के बाद शहनाज रातों रात स्टार बन गई थी।शहनाज गिल से होस्ट सलमान खान ने कहा था कि अगर वो खुद पर मेहनत करती हैं तो बहुत आगे तक जाएंगी। शहनाज ने ठीक वैसा ही किया।
एक्ट्रेस खुद पर कड़ी मेहनत की। पहले वह फैट से फिट हुईं और अब दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की कर रही हैं। BB 13 के बाद उन्हें बड़े पर्दे पर देखा गया। वो कई प्रोजेक्ट्स में नजर भी आने वाली हैं। इस बीच उन्होंने अपना एक सपना भी पूरा कर लिया है।
शहनाज ने हाल ही में ब्लैक कलर की Mercedes GSL खरीदी जिसकी भारत में कीमत 1.34 करोड़ रुपये से ज्यादा है। करोड़ों की Mercedes GLS की मालकिन बन शहनाज खुशी से झूम उठी है। उन्होंने शोरूम में पहले गाड़ी की विधि-विधान से पूजा की, नारियल फोड़ा, स्वास्तिक बनाया और फिर अपने घर नई चमचमाती हुई लग्जरी कार लेकर गईं।
गाड़ी लेने की खुशी शहनाज के चेहरे पर साफ दिख रही है। इन तस्वीरों के साथ शहनाज ने लिखा-'सपनों से सफर तक 🥰अब मेरी मेहनत ने चार पहिए ले लिए हैं।दिल से कहूं तो आज खुद को बहुत ही धन्य महसूस कर रही/रहा हूं! ❤️🫶🏻वाहेगुरु तेरा शुक्र है। 🙏🏻✨ #मेहनतकाफल #नईगाड़ी #शुकराना #WaheguruMeharKare 🚗💫'
वर्कफ्रंट की बात करें तो शहनाज के पास दो फिल्में हैं एक पंजाबी और दूसरी हिंदी। हिंदी फिल्म का नाम 'फर्स्ट क्लास' है जिसमें वो वरुण शर्मा के साथ नजर आएंगी। पंजाबी मूवी की बात करें तो इसका नाम 'इक कुड़ी' है। इन दोनों फिल्मों की रिलीज डेट का अभी ऐलान नहीं हुआ है।