मकर संक्रांति पर शिल्पा शेट्टी ने किए भगवान जगन्नाथ के दर्शन, पीले रंग के सूट में आईं नजर

Friday, Jan 16, 2026-10:58 AM (IST)

मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी भगवान में खूब आस्था रखती हैं। उन्हें अक्सर अपनी फैमिली के साथ धार्मिक स्थानों पर नतमस्तक होते देखा जाता है। वहीं, बीते दिन मकर संक्रांति के पावन अवसर पर शिल्पा शेट्टी अपनी मां सुनंदा शेट्टी के साथ भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए मंदिर पहुंचीं। इस दौरान उनका अनुभव बेहद भावुक और आध्यात्मिक रहा।

 
 
इस मौके पर शिल्पा शेट्टी और उनकी मां सुनंदा शेट्टी दोनों ही पीले रंग के सूट में नजर आईं, जो मकर संक्रांति के पर्व से भी जुड़ा माना जाता है। सबसे पहले उन्होंने मंदिर परिसर के बाहर स्थित दीपस्तंभ के दर्शन किए और उसके बाद गर्भगृह में जाकर भगवान जगन्नाथ की पूजा-अर्चना की।
 

इसके बाद एक्ट्रेस ने मीडिया से बातचीत करते हुए अपना अनुभव शेयर किया और कहा कि आज के दिन दर्शन करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने मंदिर प्रशासन को विशेष धन्यवाद दिया, क्योंकि उन्हीं की वजह से उन्हें अच्छे से प्रभु जगन्नाथ के दर्शन हो पाए।
 
बता दें, इससे पहले शिल्पा शेट्टी अपनी बहन शमिता शेट्टी संग उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन करने पहुंची थीं, जहां से उनकी तस्वीरें खू वायरल हुई थीं।


 
 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News