Pics:टपरी की चाय-भजिए और केक...श्रद्धा कपूर ने मुंबई से दूर यूं मनाया 38वां बर्थडे
Thursday, Mar 06, 2025-01:02 PM (IST)

मुंबई:बाॅलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने 3 मार्च को अपना 38वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया। श्रद्धा कपूर ने हाल ही में अलीबाग में अपने कथित बॉयफ्रेंड राहुल मोड़ी के साथ अपना जन्मदिन मनाया। इस कथित कपल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गईं, जहां दोनों को मैचिंग व्हाइट आउटफिट्स में ट्विनिंग करते हुए देखा गया।
वहीं अब उन्होंने बर्थडे सेलिब्रेशन की झलकियां शेयर की हैंजिसमें स्वादिष्ट केक, चाय, पकौड़े, कॉफी और ढेर सारी खुशियां शामिल थीं। उनकी यह सादगी और अनफ़िल्टर्ड चार्म एक बार फिर सोशल मीडिया पर फैंस का दिल जीतने में कामयाब रही। उनकी यही अनफ़िल्टर्ड चार्म और सादगी उन्हें हमारी फेवरेट बनाती है!
श्रद्धा ने अपने बर्थडे पर रोड साइड चाय और पकौड़ों का भी आनंद लिया जिसकी फोटो उन्होंने शेयर की है। श्रद्धा ने फोटोज शेयर करते हुए लिखा- अगर केक अब तक खत्म नहीं हुए, तो बर्थडे भी नहीं हुआ ना?
श्रद्धा ने अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल नहीं किया है लेकिन वो अक्सर राहुल मोदी के साथ स्पॉट होती हैं। हाल ही में श्रद्धा और राहुल एक वेडिंग रिसेप्शन में साथ मे गए थे।
श्रद्धा की आखिरी रिलीज़ 2024 में स्त्री 2 थी। हॉरर-कॉमेडी ने दुनिया भर में 858 करोड़ रुपये और भारत में 605.8 करोड़ से अधिक की कमाई की। वह 2027 में स्त्री 3 के साथ फ्रैंचाइज़ी में वापसी करेंगी।