शादी के 6 साल बाद घर आईं खुशियां: मां बनी सिंगर Akriti Kakar, गूंजी नन्हें शहजादे की किलकारी
Thursday, Nov 02, 2023-05:01 PM (IST)

मुंबई: 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' के सॉन्ग 'सैटरडे सैटरडे' और '2 स्टेट्स' के 'इसकी उसकी' जैसे हिट गाने गा चुकी सिंगर आकृति कक्कड़ इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ में सातवें आसमान पर हैं। सिंगर के घर हाल ही में नन्हें बच्चे की किलकारी गूंजी। आकृति कक्कड़ ने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया। सिंगर ने अपने इंस्टा हैंडल से पति चिराग के साथ एक जॉइंट पोस्ट में मां बनने की खुशखबरी शेयर की।
सिंगर ने अपनी पोस्ट में पति के साथ एक फोटो शेयर की है जिसमें दोनों सरप्राइज के पोज में नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही आकृति अपना बेबी बंप भी फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं।
उन्होंने अपने न्यूबोर्न बेबी के शूज को हाथ में लिया हुआ है। इसके साथ उन्होंने लिखा-'1:11:2023 को हमारा परिवार 2 पैर और 1 खूबसूरत दिल का हो गया। हमारा प्यारा सा बेबी बाॅय यहां है! ब्रह्मांड ने हमें सबसे सुंदर चमत्कार का आशीर्वाद दिया है। हम अपने माता-पिता और अपनी बहनों को हमारा भरपूर समर्थन देने के लिए धन्यवाद देना चाहते हैं। साथ ही उन दोस्तों का भी शुक्रिया, जो फैमिली की तरह रहे हैं। इसके अलावा, हम अपनी देवदूत डॉ. वंदना बंसल, डॉ.अवस्थी और @suryahospital की टीम को भी उसे (बेबी बॉय) इस दुनिया में आसानी से लाने के लिए धन्यवाद देना चाहते हैं।'
अपनी बात जारी रखते हुए सिंगर ने लिखा-'हमें और अब हमारे खूबसूरत बेबी बॉय को हमेशा प्यार करने, आशीर्वाद देने और जश्न मनाने के लिए आप सभी का बहुत-बहुत आभार। हैप्पी माता-पिता, आकृति और चिराग। जीवन बदलने वाले इन क्षणों को कैद करने के लिए धन्यवाद @rachitvoraphotography। हम आपसे प्यार करते हैं।'
आकृति ने साल 2016 में मुंबई बेस्ड एड-फिल्म निर्माता चिराग अरोड़ा से शादी की थी और अब उन्होंने करीब 6 साल बाद पैरेंटहुड जर्नी शुरू की है।