ओवर मेकअप की वजह से ट्रोल हुईं रानू मंडल, यूजर्स बोले ''Jokar''

Sunday, Nov 17, 2019-12:21 PM (IST)

मुंबई: रेलवे स्टेशन में गाना गाकर भीख मांगने वाली रानू मंडल अब इंटरनेट सेंसेशन बन गई हैं। रानू को सिंगर हिमेश रेशमिया ने उनकी फिल्म में गाने का मौका दिया था।  इसके बाद रानू अब तक कई गाने गा चुकी हैं। रानू गाने के साथ-साथ अपने बर्ताव की वजह भी सोशल साइट पर छाईं रहती हैं। बीते दिनों एक फैन से बदतमीजी के बाद रानू बुरी तरह ट्रोल हो गई थीं। हाल ही में रानू की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं। इन तस्वीरों में वह लहंगे में दिख रही हैं। सामने आईं इन तस्वीरों में उनका मेकअप उन्हें अच्छा दिखाने की जगह उनके लुक्स को बिगाड़ता हुआ दिख रहा है। रानू अनपे इस मेकअप को लेकर काफी ट्रोल हो रही हैं।

PunjabKesari

दरअसल, रानू हाल ही में उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक ब्यूटी पॉर्लर के कार्यक्रम में पहुंची थीं। यहां मेकअप आर्टिस्ट ने उनका मेकअप किया। लेकिन उनका मेकअप लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आया। रानू का ये लुक देख सोशल मीडिया पर लोगों के फनी कॉमेंट्स और मीम्स की बाढ़ आ गई है। एक यूजर ने  रानू मंडल की ओवर मेकअप वाली तस्वीर के साथ लिखा-' ओह भाई...मारो मुझे मारो...।

PunjabKesari

'रानू मंडल की रेलवे स्टेशन से वायरल हुई वीडियो के स्नैपशॉट के साथ बाला के आयुष्मान खुराना कह रहे हैं- 'गोरी लड़की चाहिए।' नीचे यामी गौतम क्रीम का प्रचार कर रही हैं और उनके बराबर में रानू मेकअप के साथ नजर आ रही हैं।

PunjabKesari

वहीं कुछ इस तरह के मीम्स बनाकर भी लोग रानू मंडल का मजाक उड़ा रहे हैं। रानू मंडल की तस्वीर के नीचे लिखा है- मैं क्या करूं फिर, जॉब छोड़ दूं?रानू मंडल और हिमेश रेशमिया की तस्वीर के साथ लिखा गया है- कपल ऑफ द इयर।   

PunjabKesari

PunjabKesari

 

PunjabKesari

 


Edited By

Simpy Khanna

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News