365 Days Of Love: भगवान का शुक्र वह इंसान..पहली सालगिरह पर सोनाक्षी ने पति पर उड़ेला प्यार, सास-ससुर की भी की जमकर तारीफ

Monday, Jun 23, 2025-11:39 AM (IST)

मुंबई. बॉलीवुड के पावर कपल सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल के लिए आज बेहद खास दिन है। यह वो दिन है, जब लवबर्ड एक दूजे संग प्यार के बंधन में बंधे थे और हमेशा साथ जीने-मरने की कसमें खाई थीं। आज कपल की शादी को पूरे 365 दिन हो गए हैं। जी हां, आज सोनाक्षी-जहीर की शादी की पहली सालगिरह है और इस मौके पर दोनों के दिल प्यार से भरे हुए हैं। इस खास मौके पर सोनाक्षी ने अपने पति पर ढेर सारा प्यार लुटाया है और सास-सुसर के लिए भी दिल छू लेने वाला पोस्ट शेयर किया है।

PunjabKesari

'सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी शादी की पहली एनिवर्सरी पर इंस्टाग्राम स्टोरी पर पति ज़हीर इकबाल के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "उस आदमी को शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं जो आठ साल तक मेरा बॉयफ्रेंड और एक साल तक मेरा पति रहा... भगवान का शुक्र है कि वह इंसान अभी भी वैसा ही है।"

PunjabKesari


एक इंस्टाग्राम स्टोरी में सोनाक्षी ने अपने घर के सेटअप की एक झलक दिखाई, जिसमें पिंक और व्हाइट बैलून्स की डेकोरेशन के बीच ज़हीर सोफे पर बैठे स्माइल करते हुए नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट के साथ एक्ट्रेस ने अपने सास-ससुर को थैंक्यू कहा और लिखा, "दुनिया के सबसे अच्छे ससुराल वाले। सबसे पहले, उन्होंने मुझे यह आदमी दिया और फिर उन्होंने मुझे बेशुमार प्यार दिया।"

PunjabKesari


सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल की लव स्टोरी
बता दें, शादी से पहले सोनाक्षी और जहीर ने एक दूजे को सात साल तक डेट किया था। भले ही दोनों ने शादी से पहले अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल नहीं किया था, लेकिन अ्क्सर दोनों को एक साथ डेट्स एंजॉय करते देखा जाता था। वहीं, लंबी डेटिंग के बाद कपल ने उसी दिन शादी रचाई, जिस दिन दोनों के प्यार का परवाना चढ़ा था। 23 जून, 2024 को कपल ने अपने खास दोस्तों और परिवार की मौजूदगी के बीच रजिस्टर मैरिज की और फिर इसके बाद उसी शाम इंडस्ट्री के लोगों को ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी दी थी।


सोनाक्षी सिन्हा का वर्क फ्रंट
 काम की बात करें तो सोनाक्षी सिन्हा जल्द ही फिल्म निकिता रॉय में नज़र आएंगी, इस फिल्म को उनके भाई कुश सिन्हा ने निर्देशित किया है, जो उनके डायेरक्शन में बनी पहली फिल्म है। ये फिल्म 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News