''जटाधारा'' की पहली झलक: काली बिंदी,आंखें लाल … ''रौद्र रूप में दिखीं Sonakshi Sinha
Saturday, Mar 08, 2025-02:06 PM (IST)

मुंबई: 8 मार्च यानी आज पूरी दुनिया में महिला दिवस 2025 सेलिब्रेट किया जा रहा है। इस खास दिन पर एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने भी फैंस को बड़ा सप्राइज दिया। सोनाक्षी अब एक्ट्रेस साउथ फिल्मों में कदम रखने जा रही हैं। ऐसे में महिल दिवस के मौके पर एक्ट्रेस ने अपनी पहली साउथ फिल्म से अपनी झलक फैंस के साथ शेयर की है।
सोनाक्षी सिन्हा की पहली साउथ फिल्म का नाम 'जटाधारा' है जिसकी पहली झलक सामने आई है। इसमें उनका रौद्र रूप देखने को मिला है। इससे पहले कभी सोनाक्षी को इस तरह के अवतार में नहीं देखा गया है।
उन्होंने 'जटाधारा' का पहला पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- 'इस महिला दिवस पर ‘जटाधारा’ में शक्ति और सामर्थ्य का प्रकाश स्तंभ उभर रहा है। सोनाक्षी सिन्हा का स्वागत है।'बता दें कि यह एक सुपरनैचुरल फैंटेसी थ्रिलर तेलुगु फिल्म है, जिसमें सुधीर बाबू भी लीड रोल में नजर आएंगे।