कोट-पैंट पहन बाॅसी लुक में एयरपोर्ट पहुंचीं Sonam Kapoor, एक्ट्रेस के फुल स्वैग लुक पर फिदा हुए फैंस
Saturday, Mar 15, 2025-01:49 PM (IST)

मुंबई: सोनम कपूर काफी समय से बड़े पर्दे से दूर हैं लेकिन एक्ट्रेस अपने फैशन सेंस की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। कोई भी इवेंट हों सोनम अपने लुक्स से सबकों अपना दीवाना बना लेती हैं। शनिवार सुबह सोनम काफी स्टाइलिश अंदाज में एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं।
एयरोपोर्ट पर सोनम बॉस लेडी लुक में पहुंची थीं। व्हाइट कलर की शर्ट के साथ ग्रे पैंट और कोट में सोनम स्टनिंग लगीं। सोनम ने अपने बालों को मिड पार्टिशन के साथ ओपन छोड़ा था और मिनिमल मेकअप किया हुआ था।
उन्होंने पैंट सूट के साथ ब्लैक कलर के शूज पेयर किए थे। सोनम ने इस दौरान अपने साथ एक लार्ज साइज का हैंडबैग भी कैरी किया था। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पंसद कर रहे हैं।