20 करोड़ से ज्यादा की टैक्स चोरी में शामिल सोनू सूद, IT विभाग ने मारे थे एक्टर के घर और ऑफिस पर छापे

Saturday, Sep 18, 2021-12:12 PM (IST)

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्टर सोनू सूद पिछले 4 दिनों से अपने घर और ऑफिस में आयकर विभाग की रेड को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में इस केस में एक नया अपडेट सामने आया है। खबर है कि एक्टर सोनू सूद 20 करोड़ से ज्यादा की टैक्स चोरी में शामिल थे।

 

 

आयकर विभाग के छापों के बाद केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने कहा है कि उनके खिलाफ टैक्स चोरी का मामला सामने आया है। उन्हें 20 करोड़ रुपये से ज्यादा की टैक्स चोरी में शामिल पाया गया है।


 

रिपोर्ट के मुताबिक व‍िभाग को इस छापेमारी में टैक्‍स की हेराफेरी के पुख्‍ता सबूत म‍िले हैं। ये टैक्‍स की हेरफेर सोनू सूद के पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी हुई है। सूत्रों से म‍िली जानकारी के अनुसार उनकी फिल्‍मों से म‍िली फीस में टैक्‍स की गड़बड़ी देखी गई है। 

 

PunjabKesari


इस मामले में अभी तक सोनू सूद का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है, लेकिन उन्हें इस केस में फैंस का खूब समर्थन मिल रहा है। सोशल मीडिया पर सोनू सूद के सपोर्ट में लोग #IstandWithSonuSood ट्रेंड कर रहे हैं। वहीं आम आदमी पार्टी ने आईटी टीम के सर्च ऑपरेशन की निंदा की है।


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News