मैं जब चाहूंगा, तब बोलूंगा..हिंदी-मराठी भाषा विवाद पर सुनील शेट्टी ने दी प्रतिक्रिया, कहा- मुझे मजबूर मत करो

Thursday, Jan 22, 2026-01:55 PM (IST)

मुंबई. जब महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में मराठी और इंग्लिश मीडियम के स्कूलों में क्लास 1 के स्टूडेंट्स के लिए हिंदी को अनिवार्य करने का फैसला किया था तो मामला काफी गर्माया था। इस पर कई बॉलीवुड सेलेब्स भी अपनी राय देते नजर आए थे। वहीं, अब एक्टर सुनील शेट्टी ने भी हिंदी-मराठी भाषा विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

 
ANI से बात करते हुए सुनील शेट्टी ने कहा, 'मैं बहुत कम उम्र में ही यहां से चला गया था। कुछ और बनने के लिए नहीं, ना ही कोई और व्यक्ति बनने के लिए। ये कदम अवसर की वजह से था, ना कि पहचान को नए सिरे से गढ़ने की इच्छा से। मुंबई में अपना करियर बनाने के बावजूद उनकी आत्म-पहचान बदली नहीं है।


   
सुनील शेट्टी ने आगे कहा, 'मैं जो कुछ भी करता हूं, उसमें मंगलुरु की झलक मिलती है। जब कोई पूछता है, मराठी का क्या? तो मैं कहता हूं, मराठी का क्या?' उन्होंने  सवाल उठाते हुए कहा कि भाषा को अक्सर किसी की पहचान का जरूरी प्रतीक क्यों मान लिया जाता है! वे किसी भी तरह के दबाव का विरोध करते हुए कहते हैं, 'नहीं, आपको मराठी बोलनी ही है। मैंने कहा, मुझे ऐसा करने की कोई बाध्यता नहीं है। मैं जब चाहूंगा, तब बोलूंगा। मुझे भाषा बोलने के लिए मजबूर मत करो।'
 
सुनील ने मुंबई को अपनी कर्मभूमि मानते हुए उन्होंने समझाया कि वे मराठी सीखना क्यों जरूरी समझते हैं! उन्होंने कहा, 'अगर ये मेरी कर्मभूमि है तो अगर मैं भाषा सीखता हूं तो मैं बहुत से लोगों को खुश रखूंगा। मैं शायद आज मुंबई में रहने वाले ज्यादातर महाराष्ट्रीयन बच्चों से बेहतर मराठी बोलता हूं।'

सुनील शेट्टी की अपकमिंग मूवी
बता दें, सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी की मूवी बॉर्डर 2 जल्द ही रिलीज होने वाली है। यह फिल्म कल यानी 23 जनवरी को पर्दे पर रिलीज होगी। ऐसे में एक्टर भी अपने बेटे के साथ इस फिल्म को देखने के लिए अपने फैंस से गुजारिश कर चुके हैं। वहीं, सुनील शेट्टी की फिल्म की बात करें तो एक्टर जल्द ही 'वेलकम टू द जंगल' में नजर आएंगे।

 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News