''वह बहुत अच्छी मां है'' संजय कपूर की बहन ने की एक्स भाभी करिश्मा की तारीफ,कहा-''भाई उनसे प्यार करता था और वो हमेशा परिवार का हिस्सा ''

Monday, Aug 18, 2025-03:34 PM (IST)

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर की शादीशुदा जिंदगी बहुत बुरे नोट पर खत्म हुई थी। उन्होंने संजय कपूर और सास रानी कपूर पर संगीन आरोप लगाए थे। मगर 12 जून को जैसे ही उनके एक्स पति  संजय कपूर के निधन की खबर आई तो एक्ट्रेस बच्चों संग दिल्ली पहुंची थीं। वहीं अब  सालों बाद उनकी एक्स ननद मंदिरा कपूर ने उनकी तारीफ की है। उनके बच्चों के साथ परिवार की बॉन्डिंग के बारे में बताया है। साथ ही लोलो को एक अच्छी मां भी कहा है। क्या कुछ कहा है, आइए बताते हैं।

PunjabKesari

मंदिरा कपूर स्मिथ ने एक न्यूज चैनल से बातचीत में दिवंगत भाई संजय कपूर की पूर्व पत्नी और एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के बारे में कहा कि वह अच्छी मां हैं और अपने बच्चों का ख्याल रखती हैं। वह बोलीं- 'वह एक मां है। बहुत अच्छी मां है। ये बात तो मैं मानती हूं। उन्होंने परिवार को बहुत अच्छे से रखा है। इसके लिए मैं उसकी तारीफ करूंगी। मुझए लगता है कि बच्चे बहुत क्लोज हैं और उनके बीच अच्छा बॉन्ड भी है। उम्मीद करती हूं कि हम इसे आगे तक लेकर जाएंगे और परिवार को फिर से एक बनाएंगे क्योंकि वह अपने बच्चों का मां की तरह ख्याल रख रही है।'

PunjabKesari

जब मंदिरा से सवाल किया गया कि क्या वह अभी भी करिश्मा के टच में हैं तो उन्होंने बताया- 'हां बिलकुल। मुझे तो ये भी भरोसा है कि वह प्रिया सचदेव के कॉन्टैक्ट में है। सच्चाई तो ये है कि हम सभी के बॉन्ड अच्छे रहे हैं। बच्चे मां (रानी कपूर) से मिलने आते रहते हैं। हम सब टच में हैं। इसका मतलब कोई पारिवारिक कलह नहीं है। हमें बस ये देखना है कि परिवार का जो मुखिया है, उसे उसकी सही जगह मिलनी चाहिए। क्योंकि हम कितने भी बड़े हो जाएं, रहेंगे बच्चे ही। मेरे ख्याल से इज्जत मन में बनी रहनी चाहिए। हम सभी शांति चाहते हैं। पिता के सपनों को आगे ले जाना चाहते हैं। भाई का सम्मान करना चाहते हैं।'

PunjabKesari


मंदिरा ने आगे कहा- 'मेरे माता-पिता अपने पोते-पोतियों से बहुत प्यार करते हैं। समायरा और कियान हमेशा से इस परिवार का एक अहम हिस्सा रहे हैं। हमें उन पर बहुत गर्व है और हम उनसे बहुत प्यार करते हैं। पिताजी उनसे बहुत प्यार करते थे, मेरी मां उनसे बहुत प्यार करती हैं। वो हमारे परिवार का हिस्सा हैं और हमेशा रहेंगे, इसमें कोई शक नहीं है। मेरा भाई उनसे बहुत प्यार करता था।'

PunjabKesari

बता दें कि  संजय कपूर का 12 जून को इंग्लैंड में पोलो खेलते समय दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। उनके निधन के बाद से ही उनकी 30,000 करोड़ की मोबिलिटी टेक कंपनी को लेकर विवाद छिड़ा हुआ है। संजय कपूर के निधन के बाद उनकी मां रानी कपूर ने आरोप लगाया था कि उनकी संपत्ति हड़ने की कोशिश की जा रही है। 


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News