नए मिशन के साथ फिर धमाल मचाएंगे Sunny Deol, ''जाट 2'' की घोषणा कर फैंस को दिया सरप्राइज

Thursday, Apr 17, 2025-03:44 PM (IST)

मुंबई. बॉलीवुड के माचो हीरो सनी देओल इन दिनों फिल्म 'जाट' को लेकर चर्चा में हैं। उनकी यह फिल्म  10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। जाट के जरिये सनी देओल ने फिल्म गदर 2 के बाद करीब दो साल बाद वापसी की है और एक बार फिर दर्शकों के दिलों पर छाए हुए हैं। इसी बीच अब  एक्टर ने फिल्म के सीक्वल की अनाउंसमेंट कर फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sunny Deol (@iamsunnydeol)


सनी देओल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जाट 2 की ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दी है। एक्टर ने जाट के सीक्वल का पोस्ट जारी करते हुए  कैप्शन में लिखा, “ जाट अब नए मिशन पर जाट 2।” एक्टर की यह घोषणा फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नही है।

 

गोपिचंद मालिनेनी निर्देशित फिल्म जाट का का निर्माण मायथ्री मूवी मेकर्स और पीपल मीडिया फैक्टरी के सहयोग से किया गया है। जाट के सीक्वल  का निर्माण भी मायथ्री मूवी मेकर्स और पीपल मीडिया फैक्टरी के बैनर तले किया जायेगा और गोपिचंद मालिनेनी इसे निर्देशित करेंगे।
 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News