गणतंत्र दिवस की खुशियां मना रहे थे, वहीं इस दिग्गज अभिनेत्री का हुआ निधन
Saturday, Jan 27, 2018-10:04 AM (IST)

मुंबई 26 नवंबर 1950 को संविधान लागू कर दिया गया था। इसीलिए यह हम सभी भरतवासी इस पर्व को बहुत ही हर्षोल्लास से मनाते हैं। लेकिन इस गणतंत्र दिवस के दिन जहां हम सभी इतने हर्सोल्लास से इस महापर्व की खुशियां माना रहे थे वही इसी बीच पश्चिम बंगाल से बेहद दुख भरी खबर सामने आई।
दरअसल बंगाल की अभिनेत्री सुप्रिया देवी का आज कोलकाता में निधन हो गया है। सुप्रिया देवी का शुक्रवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया | करीब 50 सालों तक सुप्रिया देवी ने बंगाली सिनेमा में अपना योगदान दिया था| उन्होंने 1952 में उत्तम कुमार अभिनीत ‘बसु परिवार’ से फिल्मी सफर की शुरुआत की। 1959 में आई ‘सोनार हरिन’ उनके फिल्मी करियर में मील का पत्थर साबित हुई। इसके बाद सुप्रिया देवी को कभी पीछे मुड़कर नहीं देखना पड़ा |
अभिनेत्री सुप्रिया देवी की चर्चित फिल्मों में ‘चौरंगी’, ‘बाग बंदी खेला’ और ‘मेघे ढाका तारा’ को गिना जाता है। फिल्मों में शानदार अभिनय के लिए सुप्रिया देवी को फिल्म फेयर ईस्ट लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड के अलावा पद्मश्री और पश्चिम बंगाल के सर्वोच्च नागरिक सम्मान बंगा विभूषण से सम्मानित किया गया था।