अर्जुन रेड्डी के रीमेक में काम करेंगे शाहिद कपूर
Friday, Jun 29, 2018-11:47 PM (IST)

मुंबईः बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर तेलगू सुपरहिट फिल्म अर्जुन रेड्डी के रीमेक में काम करते नजर आएंगे। शाहिद कपूर वर्ष 2017 में प्रदर्शित तेलुगू की सुपरहिट फिल्म ‘अर्जुन रेड्डी’ की रीमेक में काम करते नजर आएंगे। फिल्म में शाहिद के अपोजिट तारा सुतारिया काम करेंगी। तारा सुतारिया ‘स्टूडेंट्स ऑफ द इयर-2’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही है।
बता दें तेलुगू फिल्म ‘अर्जुन रेड्डी’ में विजय देवरकोंडा ने लीड रोल निभाया था। विजय को इस साल फिल्मफेयर के अवॉर्ड से नवाजा गया था। अब फिल्म के हिंदी रीमेक में उनका किरदार शाहिद कपूर निभाएंगे। वहीं तारा सुतारिया ‘अर्जुन रेड्डी’ की महिला किरदार शालिनी पांडे का रोल निभाती दिखेंगी। फिल्म की कहानी को उत्तर भारत की ऑडियंस के हिसाब से बनाया जाएगा। फिल्म की लींडिग लेडी का किरदार एक मासूम महिला का है, इसलिए मेकर्स किसी नए चेहरे को ही इस रोल के लिए लेना चाहते थे।
लीड एक्ट्रैस के रोल के लिए जाह्नवी कपूर और सारा अली खान के नाम पर भी विचार किया गया था, लेकिन टीम तारा के नाम पर ही सहमत हुई। ‘अर्जुन रेड्डी’को निर्देशित करने वाले संदीप वांगा ही फिल्म का हिंदी रीमेक भी बनाएंगे। इस रीमेक के साथ वह अपना बॉलीवुड डेब्यू करेंगे। फिल्म में शाहिद कपूर एक सर्जन का किरदार निभाएंगे जो अपने पहले प्यार के किसी और से शादी करने के बाद खुद को तबाह करने पर तुला है। वह नशे में डूबा रहता है। ‘अर्जुन रेड्डी’की रीमेक के लिए शाहिद बॉडी में बदलाव लाने के साथ ही दाढ़ी-मूंछ भी बढ़ाएंगे।