दुखदः तेलुगू एक्टर बाल्या का 94 की उम्र में निधन

Saturday, Apr 09, 2022-03:26 PM (IST)

बॉलीवुड तड़का टीम. फिल्म इंडस्ट्री से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। जाने माने तेलुगू एक्टर बाल्या का 94 साल की उम्र में निधन हो गया है।  उनका देहांत उम्र संबंधी दिक्कतों के चलते हुआ है।

 

तेलुगू एक्टर बाल्या फिल्मों में कैरेक्टर रोल के लिए मशहूर थे। उन्होंने कुछ समय थियेटर में भी काम किया था। साल 1958 में बाल्या ने फिल्म Ettuku Pai Ettu से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने अपने करियर में 350 से अधिक फिल्मों में काम किया था। वह एनटी रामा राव, नागेश्वर राव और कई अन्य दिग्गज एक्टर्स के साथ अभिनय कर चुके थे।

 

फिल्मों में अभिनय के अलावा उन्होंने 1971 में Chelleli Kapuram फिल्म को प्रोड्यूस किया था। इसके अलावा उन्होंने नेरामु-शिक्षा, अन्ना थम्मुदु कथा, निजाम चेप्थे नेरम जैसी फिल्मों को भी प्रोड्यूस किया था। 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News