भगदड़ की घटना के बाद थलापति विजय के घर को बम से उड़ाने की धमकी, नीलांकरई में बढ़ाई गई सुरक्षा

Monday, Sep 29, 2025-12:59 PM (IST)

मुंबई. फेमस एक्टर और नेता थलापति विजय की रैली में शनिवार मची भगदड़ की घटना ने सबको झंझोड़ कर रख दिया। इस घटना में करीब 40 लोगों की मौत हो गई और 100 के आस-पास लोग घायल हुए हैं। वहीं, इस हादसे के एक दिन बाद थलापति के चेन्नई स्थित निवास को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इसके बाद पुलिस ने उनकी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। 



करूर रैली में हुई भगदड़ के बाद, शनिवार आधी रात को थलापति विजय के अपने आवास पर पहुंचने के बाद उनके आवास पर सुरक्षा बढ़ा दी गई और स्थानीय चेन्नई शहर पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों को उनके घर के आसपास तैनात कर दिया गया।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार आधी रात को विजय करूर से चेन्नई लौटे तो उनके नीलांकरी वाले घर पर बम धमकी का फोन आया। पुलिस ने तुरंत अलर्ट हो गई। बम डिस्पोजल स्क्वॉड, स्निफर डॉग्स और सीआरपीएफ जवान तैनात कर दिए। चेन्नई सिटी पुलिस ने पूरे इलाके की तलाशी ली है। हालांकि, अभी तक कुछ मिला नहीं है, लेकिन सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है।
 

என் நெஞ்சில் குடியிருக்கும் அனைவருக்கும் வணக்கம்.

கற்பனைக்கும் எட்டாத வகையில், கரூரில் நேற்று நிகழ்ந்ததை நினைத்து, இதயமும் மனதும் மிகமிகக் கனத்துப் போயிருக்கும் சூழல். நம் உறவுகளை இழந்து தவிக்கும் பெருந்துயர்மிகு மனநிலையில், என் மனம் படுகிற வேதனையை எப்படிச் சொல்வதென்றே…

— TVK Vijay (@TVKVijayHQ) September 28, 2025
 

भगदड़ की घटना पर विजय ने जताया दुख
 
अपनी रैली में मारे गए 40 के करीब लोग और कई घायलों की घटना पर थलापति विजय ने एक लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर कर दुख जाहिर किया। उन्होंने कहा- "मैं टूट गया हूं, ये दर्द बर्दाश्त से बाहर है। कुछ शब्द इस नुकसान को कम नहीं कर सकते, मैं परिवारों के साथ हूं।" इसके साथ ही एक्टर ने मृतकों के परिवारों को 20-20 लाख और घायलों को 2 लाख रुपये की आर्थिक मदद का ऐलान भी किया है।


 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News