ये क्या हो रहा है भाई! उदित नारायण का एक और वीडियो वायरल, फोटो ख‍िंचवा रही फैन को करते दिखे Kiss

Thursday, Feb 06, 2025-01:40 PM (IST)

मुंबई: इस समय अगर किसी बी-टाउन स्टार्स ने पने फैंस को नाराज और निराश किया है वो हैं दिग्गज सिंगर उदित नारायण। कुछ दिनों पहले उदित नारायण ने लाइव शो के दौरान एक फीमेल फैन को लिप किस किया था जिसके वीडियो ने सोशल मीडिया पर खूब तहलका मचाया था।

PunjabKesari

 

69 साल के सिंगर की बहुत आलोचना हुई थी। वहीं अब सिंगर का एक और वीडियो वायरल हो रहा है।  

PunjabKesari

ये उसी इवेंट का ही वीडियो बताया जा रहा हैइसमें वो सेल्फी लेने आई फीमेल फैंस को किस कर रहे हैं। इस वीडियो में भी उन्होंने फीमेल फैन के लिप पर किस किया। X यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- 'उदित नारायण का एक और वीडियो।'

PunjabKesari


उदित ने किस वाला वीडियो वायरल होने के बाद सफाई दी थी। उन्होंने कहा था- 'फैंस इतने दीवाने होते हैं ना। हम लोग ऐसे नहीं हैं, हम अच्छे लोग हैं। कुछ लोग इसे प्रोत्साहित करते हैं और इसके माध्यम से अपना प्यार दिखाते हैं। उड़ाके क्या करना है अब इस चीज को? भीड़ में बहुत सारे लोग हैं और हमारे पास बॉडीगार्ड्स भी मौजूद हैं। लेकिन फैंस को लगता है कि उन्हें मिलने का मौका मिल रहा है, इसलिए कोई हाथ मिलाने के लिए हाथ बढ़ाता है, कोई हाथ चूमता है... ये सब दीवानगी होती है। उसे इतना ध्यान नहीं देना चाहिए।'


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News