वेलेंटाइन डे के खास मौके पर उर्वशी रौतेला का फैंस को तोहफा, रोमांटिक म्यूजिक वीडियो ''तेरी लोड वे'' किया रिलीज
Sunday, Feb 14, 2021-01:38 PM (IST)

मुंबई. एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला इन दिनों अपने म्यूजिक वीडियोज को लेकर चर्चा में बनी हुई है। हाल ही में एक्ट्रेस 'वो चांद कहां से लाओगी' और 'एक डायमंड दा हार' म्यूजिक वीडियोज में नजर आई थी। जिसे लोगों द्वारा खूब प्यार दिया गया। अब उर्वशी का एक नया म्यूजिक वीडियो रिलीज हुआ है। जो खूब पसंद किया जा रहा है।
इस म्यूजिक वीडियो का नाम 'तेरी लोड वे' है और इसे पंजाबी सिंगर सिंगा ने आवाज दी है। वीडियो में उर्वशी डांस और एक्टिंग करती हुई नजर आ रही है। उर्वशी की अदाएं सब को अपना दीवाना बना रही हैं। फैंस इस म्यूजिक वीडियो को खूब प्यार दे रहे हैं।
काम की बात करें तो उर्वशी बहुत जल्द वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश में नजर आने वाली है। इस सीरीज में एक्टर रणदीप हुड्डा भी अहम रोल में नजर आएंगे। इसके अलावा उर्वशी ने Egyptian स्टार Mohamed Ramadan संग एक इंटरनेशनल प्रोजेक्ट भी साइन किया है।