आदित्य-अनुष्का की संगीत सेरेमनी में छाईं वाणी कपूर, शिमरी लहंगे में रिया चक्रवर्ती ने यूं मारी एंट्री
Sunday, Nov 21, 2021-01:31 PM (IST)

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्टर आदित्य सील आज, 21 नवंबर को अपनी गर्लफ्रेंड अनुष्का रंजन संग शादी के बंधन में बंध जाएंगे। शनिवार कपल की संगीत सेरेमनी पर खूब धमाल हुआ, जहां बॉलीवुड स्टार्स ने अपने-अपने अंदाज में शिरकत की। वहीं एकट्रेस रिया चक्रवर्ती और वाणी कपूर ने भी फंक्शन में धांसू एंट्री मारी, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब देखी जा रही हैं।
वाणी कपूर
एक्ट्रेस वाणी कपूर के लुक की बात करें तो इस सेरेमनी को अटैंड करने के लिए उन्होंने लहंगा लुक कैरी किया। ऑफ ग्रीन लहंगे में वाणी की खूबसूरती देखते ही बन रही है।
इसके साथ उन्होंने मैचिंग पर्स कैरी किया है और इस लुक को ओपन हेयर्स के साथ स्टाइल किया है, जो उनके लुक को परफेक्ट बना रहे हैं। लुक से फैंस को दीवाना बनाते हुए एक्ट्रेस कैमरे के सामने जबरदस्त पोज दे रही हैं।
रिया चक्रवर्ती
वहीं रिया चक्रवर्ती क्रीम कलर का शिमरी लहंगा पहन संगीत सेरेमनी में पहुंची, जहां वो अपने लुक से लाइमलाइट बटोरती नजर आईं।
रिया ने भी अपने लुक को ओपन हेयर्स के साथ ही कंप्लीट किया है। चलते हुए मीडिया के सामने हुए रिया परफेक्ट पोज दे रही हैं।
बता दें, सुशांत सिंह राजपूत केस के बाद पहली बार किसी बॉलीवुड पार्टी में रिया चक्रवर्ती ने शिरकत की है।