नहीं रहे दिग्गज मराठी एक्टर श्रीकांत मोघे, 91 की उम्र में ली अंतिम सांस

Sunday, Mar 07, 2021-12:24 PM (IST)

मुंबई: बाॅलीवुड इंडस्ट्री से जहां एक ओर आए दिन गुड न्यूज आ रही हैं। वहीं दूसरी तरफ बुरी खबरों के आने सा सिलसिला भी जारी हैं। कुछ दिन पहले जहां एक्ट्रेस गौहर खान के पिता का निधन हुआ। वहीं अब मराठी फिल्मों और थिअटर के मशहूर एक्टर श्रीकांत मोघे भी दुनिया को अलविदा कह गए।

PunjabKesari

उन्होंने 6 मार्च को पुणे स्थित उनके घर पर 91 की उम्र में अंतिम सांस ली।  श्रीकांत मोघे के निधन पर मराठी फिल्म इंडस्ट्री के लोगों ने शोक जताया है। अपने पीछे वह अपने बेटे शांतनू मोघे और बहू प्रिया मराठे को छोड़ गए हैं जो खुद दोनों एक्टर हैं।

PunjabKesari

श्रीकांत ने बहुत सारी मराठी फिल्मों और नाटकों में काम किया था। श्रीकांत मोघे वैसे तो आर्किटेक्ट थे मगर उनका मन एक्टिंग में लगता था। यहीं कारण है कि उन्होंने आर्किटेक्ट छोड़ एक्टिंग को ही अपना प्रफेशन बना लिया।

PunjabKesari

मधुचंद्र, सिंहासन, गम्मत जम्मत, उम्भरता, वासुदेव बलवंत फड़के जैसी मराठी फिल्मों और वर्यावर्ची व्रत, तूझे आहे तूजापसी और लेकुरे उदांड जाली जैसे मराठी नाटकों में श्रीकांत मोघे की दमदार एक्टिंग की वजह से ही आज भी उन्हें याद किया जाता है। एक्टिंग के अलावा उन्होंने के कुछ मराठी नाटकों का डायरेक्शन भी किया था।


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News