अंकिता लोखंडे के पति Vicky Jain की चमकी किस्मत, Shah Rukh Khan के शो 'फौजी' के सीक्वल से करेंगे एक्टिंग डेब्यू

Wednesday, Oct 16, 2024-10:04 AM (IST)

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे संग शादी के बाद विक्की जैन भी एक पब्लिक फेस बन गए हैं और अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस के बिजनेसमैन पति जल्द ही ऑफिशियली एक्टिंग डेब्यू करने जा रहे हैं।  मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो विक्की जैन बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख को टक्कर देने की तैयारी कर रहे हैं। वो जल्द ही शाहरुख खान के डेब्यू शो फौजी के सीक्वल में काम करने वाले हैं। इस शो में विक्की शाहरुख खान का किरदार निभाते नजर आएंगे।


ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी। इसके अलावा विक्की जैन के साथ शो में गौहर खान भी नजर आएंगी। विक्की इसमें कर्नल संजय सिंह का किरदार निभाएंगे, जबकि गौहर खान लेफ्टिनेंट कर्नल सिमरजीत कौर का रोल निभाएंगी। सिमरजीत हथियारों में विशेषज्ञता रखने वाली एक कैडेट ट्रेनर होगी। एक्टिंग करने के अलावा विक्की जैन संदीप सिंह के साथ मिलकर इसे को-प्रोड्यूस भी करेंगे। इसे दूरदर्शन पर प्रसारित किया जाएगा।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by SANDEEP SINGH (@officialsandipssingh)

 
इसी के साथ 12 नए एक्टरों को इसमें लॉन्च किया जाएगा। इसमें आशीष भारद्वाज, उत्कर्ष कोहली, रुद्रा सोनी, अमरदीप फोगाट, अयान मनचंदा, नील सतगुप्ता, सुवंश धार, प्रियाशु राजगुरु, अमन सिंह दीप, उदित कपूर, मानषी और सुष्मिता भंडारी जैसे नए कलाकार नजर आएंगे।

 

फिल्म निर्माता संदीप सिंह ने एनआई के हवाले से कहा,"हमने पूरे भारत से सही प्रतिभाओं को चुनने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। हमने एक कहानी बनाने के लिए छह महीने तक विचार-मंथन किया, जो दर्शकों में उत्सुकता बनाए रखेगी। फौजी 2 की कहानी आम टेलीविजन की कहानियों से अलग होगी और यही इसे खास भी बनाती है। यह शो भावनाओं से भरा होगा और सेना के जवानों के जीवन, सांस्कृतिक और धार्मिक मतभेदों के बावजूद उनके संबंधों और देश की रक्षा के प्रति उनकी समर्पण को करीब से दर्शाएगा। फौजी 2 साहस और प्रेरणा की कहानी है।”


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News