पानी पिलाकर विक्रांत ने पत्नी का खोला व्रत, पिया के पैर छूकर शीतल ने लिया आशीर्वाद,तीसरी तस्वीर पर टिकी सबकी निगाह
Monday, Oct 21, 2024-04:36 PM (IST)
मुंबई: विक्रांत मैसी और उनकी पत्नी शीतल ठाकुर बी-टाउन के चर्चित कपल्स में से एक है। कपल ने हाल ही में करवाचौथ का त्योहार मनाया जिसकी तस्वीरें एक्टर ने इंस्टा पर शेयर की हैं। तस्वीर चांद को देखने और उसकी पूजा करने के दौरान की हैं मगर तीसरी फोटो फैंस को फोटो ज्यादा भा रही है। आप भी देखें तो शायद फैन बन जाएं।
पहली तस्वीर में शीतल चलनी से चांद और विक्रात को देख देख रही हैं। एक्टर एकदम हाथ बांधे खड़े हैं और बीवी को निहार रहे हैं।
वहीं दूसरी फोटो में शीतर दोनों हाथ से एक्टर के दोनों पैर छूते हुए आशीर्वाद ले रही हैं और दोनों ही मुस्कुरा रहे हैं।
तीसरी फोटो में विक्रांत ने दोनों हाथ से झुककर उनके पांव छुए हैं और शीतल पीछे की ओर हटती दिख रही हैं।
चौथी फोटो में विक्रांत पत्नी को पानी पिलाकर व्रत खोलते दिख रहे हैं।
विक्रांत मैसी ने 2022 में शीतल ठाकुर से शादी की थी। दो साल बाद फरवरी, 2024 में ये बेटे के पिता बने थे। अभी तक इन्होंने उसका चेहरा दुनियावालों को नहीं दिखाया है। मगर उसके साथ समय बिताते हुए फोटोज शेयर करते रहते हैं। विक्रांत मैसी के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह 'द साबरमती रिपोर्ट' में दिखाई देंगे, जो 15 नवंबर 2024 को रिलीज होगी।