पहली दीवाली:फैमिली और पति आदित्य घर संग यामी का सेलिब्रेशन, हाथों में दीए की थाली थाम यूं दिए पोज

Friday, Nov 05, 2021-10:28 AM (IST)

मुंबई: 4 नवंबर को रोशनी, खुशी का त्योहार दीवाली का त्योहार धूमधाम से सेलिब्रेट किया गया। बी-टाउन में भी इस त्योहार की खास धूम देखने को मिली। स्टार्स ने फैमिली संग इस त्योहार को सेलिब्रेट किया। वहीं एक्ट्रेस यामी गौतम ने शादी के बाद पहली दीवाली मनाई।

PunjabKesari

इस दौरान की खूबसूरत तस्वीरें उन्होंने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की। तस्वीरों में यामी ब्लू आउटफिट में नजर आ रही हैं।

PunjabKesari

यामी ने मिनिमल मेकअप, रेड लिपस्टिक, ईयरिंग्स से कंप्लीट किया था। वहीं आदित्य धर व्हाइट कुर्ते में हैंडसम दिखे। परिवार संग त्योहार मनाते यामी की खुशी साफ झलक रही है। 

PunjabKesari

यामी ने 4 जून को आदित्य धर संग शादी रचाई थी। यामी और आदित्य ने दुनिया की चकाचौंध से दूर हिमाचल में अपने पैतृिक गांव में शादी की थी।

PunjabKesari

काम की बात करें तो हाल ही में यामी गौतम की फिल्म 'भूत पुलिस' रिलीज हुई है, जिसमें उनके अलावा एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज, एक्टर सैफ अली खान और अर्जुन कपूर भी नजर आएं हैं। इन दिनों वह अपकमिंग फिल्म 'लोस्ट' (LOST) की शूटिंग कर रही हैं।

PunjabKesari


 


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News