PICS: भारती की तरह कई Celebs है टुनटुन से Inspired

Monday, Jul 11, 2016-01:26 PM (IST)

मुंबई: लोग कहते हैं कि मोटापा सेहत के लिए अच्छा नहीं होता है। लेकिन इसी मोटापे ने कइयों को कामयाब और फेमस बना दिया। ऐसी है एक्ट्रैस रही हैं उमा देवी यानी टुनटुन। पुराने जमाने की फिल्मों में कॉमेडियन का रोल अदा करने वाली टुनटुन की आज 93वीं जयंती है। उनका जन्म 11 जुलाई, 1923 को उत्तर प्रदेश में था। मोटी होने के बावजूद टुनटुन ने फिल्मों में खूब नाम कमाया। वह पहली फीमेल कॉमेडियन थी।

बता दें कि टुनटुन इंडियन सिनेमा की पहली फीमेल कॉमेडियन थी। उन्होंने 60 के दशक में एक गायिका के तौर पर सिनेजगत में कदम रखा था। उनका गाया गाना 'अफसाना लिख रही हूं दिले बेकरार का' आज भी उनकी याद दिलाता है। उन्होंने 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। आज वे हमारे बीच नहीं है।

1. स्टैंड अप कॉमेडियन भारती सिंह आज काफी फेमस हैं। उनकी कामयाबी में भी मोटापा कभी बाधा नहीं बना। भारती ने एक बार एक इंटरव्यू में कहा था कि 'मैंने अपने मोटापे को ही हंसाने का जरिया बना लिया है'।

2. कारपोरेट का कैरियर छोड़कर शिवेशू आलूवालिया ने स्टैंड अप कॉमेडियन बनने की सोची और इसमें उन्हें सफलता भी मिली। वे ज्यादातर जोक्स खुद पर ही करते हैं। 

3. एशले ग्राहम का प्लास साइज होने के बावजूद फेमस हैं। उन्हें इसी प्लस साइज ने कामयाबी दिलाई है। वे कई नामी मैगजीन की कवर गर्ल बन चुकीं है।

4. कोरियोग्राफर गणेश आचार्य को कौन नहीं जानता। हैवी वेट होने के बाद भी उनका डांस देखने लायक होता है। उन्होंने कई फिल्मों में कोरियोग्राफी की है।

5. पोल डांसर्स के लिए छरहरी काया का होना आवश्यक शर्तों में से है। लेकिन अमेरिका की लूएन ब्राउन को देख एकबारगी यह बात झूठी साबित होती है। 31 वर्षीय ब्राउन को दुनिया की सबसे भारी पोल डांसर के तौर पर जाना जाता है। 

6. सैन फ्रांसिस्को की वैलेरी सेगन अपनी फ्लेक्सिबिलिटी के कारण चर्चा में हैं। मोटी होने बावजूद वे योग के जटिल आसन बड़ी आसानी से कर लेती हैं। वैलेरी बताती हैं कि उन्होंने अपनी फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर किए, ताकि मोटे लोगों की शंकाओं को दूर कर सकें।

7. एक्ट्रैस और स्टैंड अप कॉमेडियन मेलीसा मैक्कार्थी आज फेमस एक्ट्रेस हैं। उन्हें टी.वी. शो 'Gilmore Girls' से पहचान मिली। इसके बाद उन्हें कई टी.वी. शोज और फिल्मों में काम करने का मौका मिला। 

8. अमेरिकन सिंगर और स्टैंड अप कॉमेडियन बैथ डिट्टो ने सफलता पाने के लिए बहुत संघर्ष किया है। उन्होंने कामयाब होने के लिए खुद के मोटापे को ही सहारा बनाया। 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News