''दुबई रहो, भारत में क्या कर रहे हो?..शाहरुख खान को लेकर बिगड़े अभिनव कश्यप के बोल, , कहा-उनकी नीयत गड़बड़
Thursday, Oct 09, 2025-04:19 PM (IST)

मुंबई. हिंदी फिल्मों के डायरेक्टर अभिनव कश्यप अक्सर अपने बेबाकिया अंदाज को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। पिछले दिनों उन्होंने सलमान खान पर कई गंभीर आरोप लगाए थे, जिसे लेकर भाईजान के फैंस का खूब खून खौला था। वहीं, अब सलमान खान के बाद अभिनव कश्यप ने शाहरुख खान पर निशाना साधा है। उनका कहना है कि शाहरुख को अब भारत छोड़कर दुबई चले जाना चाहिए।
यह कम्युनिटी सिर्फ लेना जानती है, देना नहीं
हाल ही में एक इंटरव्यू में बातचीत में अभिनव कश्यप ने कहा 'यह कम्युनिटी सिर्फ लेना जानती है, देना नहीं। ये बस लेते हैं। शाहरुख खान के दुबई वाले घर को जन्नत कहते हैं, जबकि यहां वाले घर को मन्नत कहते हैं। इसका क्या मतलब है? आपकी सारी मन्नतें यहीं कुबूल होती हैं।'
भारत में क्या कर रहे हो?'
अभिनव ने कहा- 'वो और भी दुआएं मांगते रहते हैं। मैंने सुना है कि वो अपने बंगले में दो मंजिलें और बनवा रहे हैं। इसलिए मांगें बढ़ रही हैं। अगर उनकी जन्नत वहां है, तो वहीं रहो। तुम भारत में क्या कर रहे हो?'
नीयत को बताया गड़बड़
उन्होंने आगे कहा 'शाहरुख खान फिल्मों में ऐसी लाइन्स कहते हैं, 'बेटे को हाथ लगाने से पहले बाप से बात कर'। हम इन लोगों को क्या कहें? इन्होंने अपने महल आम आदमी की पहुंच से बाहर बना लिए हैं। मुझे क्या फर्क पड़ता है कि इनकी कुल संपत्ति कितनी है? क्या तुम मुझे खाना देते हो? शाहरुख भले ही बोलने में माहिर हों, लेकिन नीयत उनकी भी गड़बड़ ही है।'
सलमान खान की भी की थी आलोचना
इससे पहले, अभिनव ने सलमान खान को घेरा था। उन्होंने कहा था 'सलमान खान और उनके परिवार के बारे में मेरी राय वही है। वे सामान्य इंसान नहीं हैं। वे अपराधी हैं। वह जमानत पर बाहर हैं। सलमान को अभिनय में भी कोई दिलचस्पी नहीं है। पिछले 25 वर्षों से नहीं है। वह काम पर आकर एक एहसान करते हैं।'