फिल्मफेयर अवॉर्ड्स शो में बहन और भांजी के साथ दिखे अभिषेक बच्चन, मां को लगाया गले, फैंस को खली ऐश्वर्या-आराध्या की गैर-मौजूदगी

Monday, Oct 13, 2025-02:23 PM (IST)

मुंबई. 11 अक्टूबर की रात मुंबई में शानदार फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025 का आयोजन किया गया, जहां सिनेमा जगत के कई दिग्गज कलाकारों को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। इस खास शाम का एक बड़ा आकर्षण बने अभिषेक बच्चन, जिन्हें उनकी फिल्म ‘I Want To Talk’ के लिए बेस्ट एक्टर अवॉर्ड से नवाज़ा गया। अवॉर्ड नाइट में अभिषेक बच्चन अपने परिवार (मां, बहन और भांजी) के साथ नजर आए, लेकिन इस दौरान ऐश्वर्या और उनकी बेटी आराध्या की गैर-मौजूदगी फैंस को खल गई और वायरल वीडियो पर कई सवाल करने लगे।

 

फिल्मफेयर द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में देखा जा सकता है कि जब बेस्ट एक्टर का नाम घोषित किया गया, तो अभिषेक ने भावुक होकर अपनी मां को गले लगाया और उनके माथे पर प्यार से किस किया। यह पल देखकर दर्शकों ने भी तालियों की गड़गड़ाहट से अभिषेक का स्वागत किया।
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

फैंस को खली ऐश्वर्या और आराध्या की गैर-मौजूदगी 

हालांकि इस मौके पर अभिषेक की पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन और बेटी आराध्या नजर नहीं आईं। उनकी अनुपस्थिति सोशल मीडिया पर चर्चा का बड़ा विषय बन गई।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by MaYaa (@mayaa.ymq)

फिल्मफेयर द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो पर कई नेटिज़न्स ने सवाल करते नजर आए। एक यूजर ने लिखा, “ऐश्वर्या राय कहां हैं? क्या उन्हें इस खुशी का हिस्सा नहीं बनने दिया गया?”

 


दूसरे ने कहा- “अभिषेक के अवॉर्ड पर पूरा परिवार मौजूद है, लेकिन ऐश्वर्या और आराध्या क्यों गायब हैं?”
वहीं एक अन्य ने कहा, “जब ऐश्वर्या ने ‘पोन्नियिन सेलवन’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीता था, तब परिवार में से कोई उनके साथ नहीं था, और अब अभिषेक के लिए सब मौजूद हैं।”

सोशल मीडिया पर मिला मिला-जुला रिएक्शन

जहां एक ओर फैंस अभिषेक के अवॉर्ड जीतने पर बधाई दे रहे हैं, वहीं दूसरी ओर ऐश्वर्या की अनुपस्थिति को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। कुछ यूजर्स ने इसे बच्चन परिवार की “इंटर्नल इक्वेशन” से जोड़ते हुए लिखा कि परिवार के बीच दूरियां साफ दिखाई दे रही हैं।

फिलहाल, इस पूरे मामले पर बच्चन परिवार की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। लेकिन इतना तो तय है कि अभिषेक बच्चन ने अपने दमदार प्रदर्शन से फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025 की रात को अपने नाम कर लिया।
 
 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News