विजय देवरकोंडा की सगाई की अफवाहों के बीच दिखी इंगेजमेंट रिंग, फैंस में हुई चर्चा!

Monday, Oct 06, 2025-12:24 PM (IST)

बॉलीवुड डेस्क: फिल्म इंडस्ट्री के स्टार विजय देवरकोंडा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में खबर आई थी कि उन्होंने अपनी को-स्टार और बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ सगाई कर ली है। दोनों की यह सगाई बेहद निजी तरीके से हुई, जिसे उन्होंने मीडिया से छुपाकर रखा। विजय और रश्मिका को इंडस्ट्री का सबसे प्यारा और पसंदीदा कपल माना जाता है, जिन्होंने अपने रिश्ते को भी काफी समय तक गोपनीय रखा था।

विजय देवरकोंडा की इंगेजमेंट रिंग वायरल
5 अक्टूबर को विजय देवरकोंडा अपनी फैमिली के साथ श्री सत्य साईं बाबा के प्रशांति निलयम आश्रम पहुंचे। उनके इस मौके की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस दौरान विजय के छोटे भाई और माता-पिता भी उनके साथ मौजूद थे। आश्रम में विजय का फूलों के बुके से स्वागत किया गया। फैंस ने इस मौके पर विजय की उंगली में सगाई की अंगूठी (इंगेजमेंट रिंग) को भी नोटिस किया, जो खूब चर्चा में है। इस फोटो में विजय ग्रे टीशर्ट, चश्मा और स्टाइलिश मूंछों के साथ काफी हैंडसम दिख रहे थे। यह तस्वीर उनके फैंस के बीच उत्साह बढ़ाने का काम कर रही है। इसके अलावा यह भी बताया जा रहा है कि विजय और उनके छोटे भाई ने श्री सत्य साईं बाबा हायर सेकेंडरी स्कूल से पढ़ाई की है, जो इस परिवार की आस्था को दर्शाता है।

PunjabKesari

कब होगी विजय और रश्मिका की शादी?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, विजय और रश्मिका ने 3 अक्टूबर को हैदराबाद स्थित अपने घर पर परिवार के बीच एक प्राइवेट सेरेमनी में सगाई की। इस इवेंट में सिर्फ करीबी परिवार के सदस्य ही मौजूद थे। अब खबरें आ रही हैं कि दोनों फरवरी 2026 में शादी करने वाले हैं। उनकी शादी एक डेस्टिनेशन वेडिंग होगी, जिसमें बॉलीवुड और दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के बड़े नाम शामिल होंगे।

फिल्मों में भी साथ निभा रहे हैं दमदार केमिस्ट्री
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने साथ में दो फिल्मों में काम किया है—‘गीता गोविंदम’ और ‘डियर कॉमरेड’। इन फिल्मों में दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया। खासतौर पर ‘गीता गोविंदम’ में उनकी जोड़ी को फैंस द्वारा बेहद सराहा गया। दोनों के रोमांटिक सीन सोशल मीडिया पर वायरल भी हुए थे।अभी हाल ही में दोनों राहुल संक्रित्यान की एक अनटाइटल्ड फिल्म में भी साथ काम कर रहे हैं। यह फिल्म शादी से पहले पूरी कर ली जाएगी।

फैंस की उत्सुकता और प्यार
विजय और रश्मिका की सगाई की खबरें सामने आने के बाद फैंस काफी उत्साहित हैं। वे इस कपल की शादी और भविष्य की योजनाओं को लेकर काफी उत्सुक हैं। सोशल मीडिया पर दोनों के लिए खूब प्यार और बधाइयां मिल रही हैं। विजय और रश्मिका की जोड़ी को इंडस्ट्री का सबसे लविंग कपल माना जाता है, जो अपने रिश्ते को लेकर काफी सिंपल और प्राइवेट रहना पसंद करते हैं।


News Editor

Rahul Rana

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News