चांदनिया छुप जाना रे..निंदिया आंखों में आए..बिटिया मेरी सो जाए..श्वेता ने शेयर की बेटी की क्यूट तस्वीर,चांद पर सूकुन से सोई दिखीं त्विषा

Sunday, Jun 12, 2022-02:49 PM (IST)

मुंबई: सिंगर आदित्य नारायण और उनकी एक्ट्रेस पत्नी श्वेता अग्रवाल झा इसी साल एक प्यारी से बेटी का पेरेंट्स बने। कपल ने अपनी लाडली का नाम त्विषा नारायण झा रखा है। घर में नन्हीं परी के आने के बाद से नारायण फैमिली की खुशी सातवें आसमान पर है। 23 मई 2022 को पहली बार आदित्य ने अपनी लाडली की पूरी तस्वीर शेयर की थी। तब से लेकर वह आए दिन अपनी बेटी त्विषा की तस्वीरें शेयर कर रहे हैं।

PunjabKesari

त्विषा कभी दादा-दादी की बाहों में तो कभी मम्मी पापा संग नजर आती हैं। फैंस उनकी नन्ही राजकुमारी की क्यूटनेस के कायल हैं। हाल ही में श्वेता अपनी प्रिसेंस की बेहद ही प्यारी तस्वीर शेयर की है।

PunjabKesari

तस्वीर में त्विषा चांद पर सुकून से सोई जिखी रही हैं। लुक की बात करें तो त्विषा ब्लू स्कर्ट और कैप में बेहद क्यूट लग रही हैं। इस क्यूट सी तस्वीर को शेयर कर श्वेता ने लिखा-'मेरी जान।' 

PunjabKesari

9 जून 2022 को आदित्य नारायण ने अपनी बेटी के साथ फोटोशूट कराया, जिसकी एक तस्वीर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की है। फोटो में पिता-बेटी व्हाइट कलर की ड्रेस में ट्विनिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। यही नहीं, आदित्य और उनकी बेटी एक-दूसरे की आंखों में खोए हुए दिख रहे हैं। इस तस्वीर को आदित्य ने कैप्शन दिया है- 'पापा।'  बता दें कि आदित्य नारायण ने साल 2020 में अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड श्वेता अग्रवाल से शादी रचाई थी। कपल 24 फरवरी 2022 को पहली बार पैरेंट्स बना था। 


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News