बैद्यनाथ धाम के बाद अब ओंकारेश्वर मंदिर में कंगना ने की पूजा-अर्चना, अब तक 11 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर चुकी हैं एक्ट्रेस

Thursday, Dec 25, 2025-12:09 PM (IST)

मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों ग्लैमर की दुनिया से दूर अध्यात्मिक यात्रा पर निकली हुई हैं। हाल ही में उन्होंने झारखंड के देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम के दर्शन किए थे, जहां वो विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा-अर्चना करती दिखी थीं। वहीं, अब बैद्यनाथ धाम के बाद कंगना ने ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन किए, जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। 

SaveClip


दरअसल, कंगना रनौत इन दिनों देश के 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन के संकल्प पर निकली हुई हैं। इसी क्रम में बुधवार को वह मध्य प्रदेश स्थित ओंकारेश्वर पहुंचीं। यहां उन्होंने पूरे विधि-विधान के साथ ओंकारेश्वर और ममलेश्वर महादेव की पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर में पुजारियों के साथ मिलकर उन्होंने रुद्राभिषेक भी किया और सुख-शांति व समृद्धि की कामना की।

 

View this post on Instagram

A post shared by Kangana Ranaut (@kanganaranaut)

 

ओंकारेश्वर यात्रा की तस्वीरें एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह भगवान शिव की भक्ति में पूरी तरह डूबी नजर आ रही हैं। इस दौरान वह पिंक कलर का सादा सूट पहने नजर आ रही हैं। बिना किसी तामझाम के उनका यह लुक सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। 

SaveClip


तस्वीरों के साथ कंगना ने कैप्शन में लिखा- आज ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन किए, मैं इसकी वाइब्रेशन और जीवंतता से हैरान रह गया, पुजारी ने मुझे बताया कि इसका इतिहास भगवान राम से 4 पीढ़ियों पहले का है। वाह!! अभी भी इसके असर से चक्कर आ रहे हैं, हर हर महादेव 🔱

SaveClip

 

अब तक 11 ज्योतिर्लिंगों के कर चुकी हैं दर्शन

बता दें, कंगना रनौत अब तक देश के 11 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर चुकी हैं। वह हर मंदिर में देश की प्रगति, शांति और खुशहाली के लिए प्रार्थना कर रही हैं। उनका कहना है कि यह आध्यात्मिक यात्रा उन्हें आंतरिक शांति और संतुलन प्रदान कर रही है।

SaveClip

 

फिल्मों से कुछ दूरी, राजनीति में सक्रियता

राजनीति में कदम रखने के बाद कंगना रनौत को फिल्मों में कम देखा जा रहा है। उन्हें आखिरी बार फिल्म इमरजेंसी में देखा गया था, जो 17 जनवरी को रिलीज हुई थी। 
 
 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News