ऐश्वर्या-अभिषेक के आलीशान अपार्टमेंट की INSIDE तस्वीरें आई सामने

Sunday, Apr 22, 2018-01:15 PM (IST)

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन और ऐश्र्वर्या राय बच्चन ने 20 अप्रैल को अपनी 11वीं शादी की सालगिरह सैलिब्रैट की हैं। इन दोनों की शादी बच्चन फैमली के बंगले 'प्रतीक्षा' में 20 अप्रेल 2007 को हुई थी। इस कपल की एक 6 साल की बेटी भी हैं , जिसका नाम आराध्या हैं।

 

PunjabKesari

 

कुछ समय पहले इस कपल ने अलग शिफ्ट होने के लिए मुंबई के बांद्रा-कुर्ला काॅम्पलेक्स में 5500 स्क्वेयर फीट का एक आलीशान अपार्टमेंट खरीदा था। फिलहाल अब तक तो एेश और अभिषेक अपने पैरेंटस के साथ ही रहतें हैं।  

 

PunjabKesari

 

हाल ही में इन दोनों के आलीशान फ्लैट की कुछ इनसाइड फोटोज़ सामने आई हैं। इस नए फ्लैट की कीमत 21 करोड़ रु. से ज्यादा है। ऐश और अभिषेक की अब तक इस फ्लैट में शिफ्ट होने की वजह शायद यहीं हैं कि इस अपार्टमेंट के इंटिरियर का काम पूरा नही़ं हुआ है। 

 

PunjabKesari

 

बता दें कि अगर ऐश-अभिषेक Signia Isles बिल्डिंग में आते हैं तो उनकी पड़ोसन सोनम कपूर होंगी। सोनम ने भी Signia Isles बिल्डिंग में 7000 स्क्वेयर फीट पर बना एक घर खरीदा है, जिसकी कीमत 35 करोड़ से भी ज्यादा है।

 

PunjabKesari

 

Talati Panthaky Associates ने ये पॉश बिल्डिंग डिजाइन की है। इन्होंने अनुष्का शर्मा-विराट कोहली, प्रियंका चोपड़ा और कंगना रनोत के लग्जरी होम भी डिजाइन किए हैं।

 

PunjabKesari

 

ऐश्वर्या फिलहाल अपनी अपकमिंग फिल्म 'फन्ने खां' की शूटिंग कर रही हैं, जिसमें उनके साथ अनिल कपूर और राजकुमार राव भी नजर आएंगे। वहीं, अभिषेक जल्द फिल्म 'मनमर्जिया' में नजर आने वाले हैं। 

 

PunjabKesari

 

PunjabKesari

 

PunjabKesari

 

PunjabKesari

 


Punjab Kesari

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News