अनुष्का-विराट का अनोखा करवाचौथ, मुंबई में कृष्ण दास के कीर्तन का आनंद लेते दिखे ''विरुष्का''

Monday, Oct 21, 2024-03:41 PM (IST)

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और उनके क्रिकेटर पति विराट कोहली बी-टाउन के चर्चित कपल्स में से एक हैं। दोनों काम में कितना भी बिजी क्यों ना एक-दूसरे के लिए समय निकाल ही लेते हैं। शर्मा कपल्स को अक्सर भगवान की भक्ति में लीन देखा जाता है। अब कपल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 20 अक्टूबर को जहां पूर देश करवा चौथ के शुभ अवसर का जश्न मनाने में व्यस्त था, तब अनुष्का शर्मा और विराट कोहली मुंबई में कीर्तन में भाग लेते देखे गए।

PunjabKesari

 

इस जोड़े ने एक अनोखे करवा चौथ का जश्न मनाया क्योंकि उन्हें मुंबई के नेस्को में लोकप्रिय अमेरिकी गायक कृष्ण दास द्वारा आयोजित कीर्तन में भाग लेते देखा गया। कार्यक्रम का एक वीडियो इस समय तेजी से वायरल हो रहा है।  इस दौरान दोनों ही बिल्कुल सिंपल लुक में नजर आए।

 

वायरल वीडियो में रूम के औरा और एनर्जी के आगे समर्पण करते हुए देखा गया। एक वीडियो में अनुष्का वेन्यू पर कीर्तन में गाती हुई भी नजर आईं। अनुष्का के लुक की बात करें तो उन्होंने व्हाइट कलर की ड्रेस पहनी हुई थी वही विराट कैजुअल आउटफिट में कंफर्टेबिल नजर आए।

पर्सनल लाइफ की बात करें तो दोनों ने दिसंबर 2017 में इटली में एक गुपचुप तरीके से शादी की थी। कपल के 2 बच्चे हैं। 1 बेटी जिसका नाम वामिका कोहली और बेटा अकाय कोहली है।रिपोर्ट्स की माने तो अनुष्का अपने बच्चों बेटी वामिका और बेटे अकाय के साथ लंदन शिफ्ट हो गई हैं हालांकि दोनों ने इस अफवाहों पर कोई कमेंट नहीं किया है।


वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुष्का शर्मा जल्द ही चकदा एक्सप्रेस में नजर आने वाली हैं। ये क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की बायोपिक है। इस फिल्म से अनुष्का लंबे समय के बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। 


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News