सलीम खान की बिगड़ी तबीयत, ICU में भर्ती पिता का हाल जानने अस्पताल पहुंचे सलमान खान और अलवीरा

Tuesday, Feb 17, 2026-03:38 PM (IST)

मुंबई. हिंदी सिनेमा के दिग्गज फिल्म लेखक और सुपरस्टार सलमान खान के पिता सलीम खान को लेकर इस समय चिंताजनक खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक 90 वर्षीय सलीम खान की अचानक तबीयत बिगड़ गई है, जिसके बाद उन्हें मुंबई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की निगरानी में उन्हें आईसीयू में रखा गया है। 

 


अस्पताल पहुंचे सलमान खान
पिता सलीम खान की तबीयत बिगड़ने की खबर मिलते ही सलमान खान तुरंत लीलावती अस्पताल पहुंचे। हॉस्पिटल से सलमान का वीडियो भी सामने आया है, जहां वे काफी मायूस से दिख रहे हैं। उनके चारों ओर सिक्योरिटी दिखाई दे रही है। इस दौरान सलमान खान ब्लैक आउटफिट में नजर आए।

 

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

बहन और जीजा भी पहुंचे अस्पताल

सलमान खान के बाद उनकी बहन अलवीरा भी अपने पति अतुल अग्निहोत्री संग पिता का हाल जानने लीलावती अस्पताल पहुंची हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

लिखीं कई सुपरहिट फिल्में
बता दें, सलीम खान ने अपने लेखन से हिंदी सिनेमा को कई यादगार फिल्में दी हैं। जावेद अख्तर के साथ मिलकर उन्होंने ‘शोले’, ‘दीवार’, ‘डॉन’, ‘जंजीर’, ‘त्रिशूल’ और ‘सीता और गीता’ जैसी कई सुपरहिट फिल्में लिखी हैं।  
 

 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News