'अपना बना ले' सॉन्ग फेम सिंगर सचिन सांघवी गिरफ्तार, 20 साल की लड़की को शादी का झांसा देकर किया यौन शोषण
Friday, Oct 24, 2025-03:03 PM (IST)
मुंबई. 'अपना बना ले' और 'तुम से' जैसे हिट गानों के लिए फेमस गायक और संगीतकार सचिन सांघवी को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। सचिन पर एक बेहद ही गंभीर आरोप लगा है। पुलिस ने उन्हें महिला को शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। तो आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला
एक पुलिस अधिकारी ने बताया सचिन सांघवी को गुरुवार को भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि 20 साल की उम्र की शिकायतकर्ता ने दावा किया है कि वह फरवरी 2024 में सांघवी के संपर्क में आई थी और उन्होंने उसे इंस्टाग्राम पर एक संदेश भेजा था। सांघवी ने कथित तौर पर उसे अपने संगीत एल्बम में मौका देने का वादा किया था, जिसके बाद दोनों एक-दूसरे से बात करते थे। महिला ने आरोप लगाया है कि सचिन सांघवी ने उसे अपने स्टूडियो में बुलाया, जहां उसने शादी का प्रस्ताव रखा और कई मौकों पर उसका यौन उत्पीड़न किया। वहीं, अब जांच के आधार पर पुलिस ने सिंगर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
कौन हैं सचिन सांघवी?
बता दें सचिन सांघवी कई हिट फिल्मों में संगीत दे चुके हैं। उन्होंने जिगर के साथ जोड़ी बनाकर 'स्त्री' से लेकर 'स्त्री 2' और 'भेड़िया' जैसी कई हिट फिल्मों का संगीत दिया है।
